Ninebot L8 Ultraman Custom Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्री सेल शुरू, सिंगल चार्ज में 12km है रेंज

Ninebot इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेल्फ लर्निंग एल्गोरिथम काम करता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 13:26 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है।
  • इस पर अल्ट्रामैन थीम के खास स्टिकर मिलते हैं।
  • इसका एक मोबाइल ऐप भी है जिसमें अल्ट्रामैन पेज भी मिलता है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने Ultraman फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर पेश किया है। 

Photo Credit: ITHome

Ninebot ने अपने सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर Ninebot L8 Ultraman Custom Edition की प्री सेल शुरू कर दी है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अति सुरक्षित लीथियम बैटरी से लैस बताया गया है जो एक बार के चार्ज में 12 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। इसकी कीमत और उपलब्धता के साथ ही सभी फीचर्स की पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Ninebot L8 Ultraman Custom Edition price, availability

नाइनबॉट एल8 अल्ट्रामैन कस्टम एडिशन एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जो 1799 युआन (लगभग 21,000 रुपये) के इंट्रोडक्ट्री प्राइस में आता है। जबकि इसका रेगुलर प्राइस 1999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) में आता है। ITHome के अनुसार, इसे कंपनी ने Ultraman फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर पेश किया है। 
 

Ninebot L8 Ultraman Custom Edition Features

नाइनबॉट एल8 अल्ट्रामैन कस्टम एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई सेफ्टी वाली लीथियम बैटरी से लैस है जो एक बार के चार्ज में 12 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। इस पर अल्ट्रामैन थीम के खास स्टिकर मिलते हैं जो इसके डिजाइन को काफी आकर्षक बनाते हैं। इसका एक मोबाइल ऐप भी है जिसमें अल्ट्रामैन पेज भी मिलता है। स्कूटर में एक खास फीचर ईस्टर एग्स का दिया गया है। खास तरह की मूवमेंट्स करके इन एग्स को एक्टिवेट किया जा सकता है। जो कि कई तरह के साउंड इफेक्ट देते हैं।  

Ninebot इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेल्फ लर्निंग एल्गोरिथम काम करता है जो अपनी समझ के अनुसार राइड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसमें कई तरह के सेंसर लगे हैं जो स्कूटर की बॉडी पर मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 15 लेवल की दिए गए हैं। यह इस्तेमाल करने में बहुत आसान है और आसानी से गिरता नहीं है। 
Advertisement

बैटरी को प्लास्टिक सीलिंग का प्रोटेक्शन दिया गया है। जिससे यह वॉटरप्रूफ भी बन जाती है। इसके लिए कहा गया है कि 30 मिनट तक 30 सेंटीमीटर पानी में रहने के बाद भी यह काम करती रह पाती है। स्कूटर में 10.5 इंच के काफी लचीले ऑफरोड टायर लगे हैं। जिसके ग्रिप और स्टेबिलिटी दोनों ही बेहतर बताए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.