Ninebot Electric Far Traveler F90M ई-स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 90 किमी रेंज

Ninebot Electric F90M की कीमत 4,999 yuan (लगभग 59,181 रुपये) है। स्मार्ट सर्विस पैकेज की सालाना मेंबरशिप चार्ज 66 युआन (लगभग 781 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Ninebot ने चीन में Ninebot Electric Far Traveler F90M ई-स्कूटर पेश किया।
  • Ninebot Electric F90M की कीमत 4,999 yuan (लगभग 59,181 रुपये) है।
  • Ninebot F90M में कंफर्टेबल राइडिंग के लिए कई इंटेलीजेंट फंक्शंस हैं।

Ninebot Electric Far Traveler F90M की रेंज 90 किमी है।

Photo Credit: Ninebot

Ninebot ने चीन में Ninebot Electric Far Traveler F90M ई-स्कूटर को पेश कर दिया है। Ninebot F90M में L50 कंट्रोलर और RideyLONG बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चलती है। F90M, Ninebot की सेल्फ-डेवलप्ड हाई परफॉर्मेंस ब्रशलेस मोटर और एक बैटरी से लैस है जो 90 किमी की क्रूजिंग रेंज प्रदान करती है। F90M एक नया नेशनल स्टैंडर्ड के साथ आया है और अब टू-व्हीलर व्हीकल इस्तेमाल करने वालों को लाइसेंस लेना होगा। आइए Ninebot Electric Far Traveler F90M ई-स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Ninebot Electric F90M की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Ninebot Electric F90M की कीमत 4,999 yuan (लगभग 59,181 रुपये) है। स्मार्ट सर्विस पैकेज की सालाना मेंबरशिप चार्ज 66 युआन (लगभग 781 रुपये) है। Ninebot Electric F90M को चीन में JD.com जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। F90M और इसके सब्सक्रिप्शन पैकेज को अन्य मार्केट लाने के प्लान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Ninebot Electric F90M के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Ninebot Electric Far Traveler F90M  में सेल्फ-डेवलप्ड हाई परफॉर्मेंस ब्रशलेस मोटर और एक बैटरी दी गई है जो कि 90 किमी की क्रूजिंग रेंज प्रदान करती है। Far Traveler F90M में ड्यूल फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक  दिए गए हैं। इसके अलावा 5 लेवल एडजस्टेबल रियर शॉक सिस्टम दिया गया है। रियर शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम कई कंडीशन के अनुसार ऑटोमैटिक एडजेस्ट होता है। यह वजन और राइडिंग कंडीशन के हिसाब से शॉक एब्सोर्पन को ऑटोमैटिक एडजेस्ट कर सकता है। Ninebot Electric Far Traveler F90M में एक इमरजेंसी राइडिंग मोड है। जब यह नॉर्मल राइड प्रदान नहीं कर पाता है तो यह सुनिश्चित करता है कि बेसिक राइडिंग फंक्शन ठीक से काम कर रहे हों। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पावर के इस्तेमाल को सीमित करने के लिए अन्य बैकग्राउंड फंक्शन को टेंप्रेरी तौर पर बंद कर देता है। 

Ninebot F90M में कंफर्टेबल राइडिंग के लिए कई इंटेलीजेंट फंक्शंस हैं, जिनमें सेंसर अनलॉकिंग 2.0, पार्किंग सेंसर 2.0 और मोबाइल ऐप द्वारा यूजर्स को किसी भी असामान्य स्थिती के बारे में सूचित करना शामिल है। व्हीकल की लोकेशन को चेक करने के लिए नाइनबॉट ट्रैवल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। F90M पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में Beidou, GPS और बेस स्टेशनों के लिए सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

Ninebot Electric Far Traveler F90M पार्किंग एसिस्ट और GPS के साथ ई-स्कूटर पर EV फीचर्स प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक वाहन के लिए स्मार्ट सर्विस पैकेज पहले साल के फ्री ट्रायल के साथ भी उपलब्ध है। उसके बाद सालाना मेंबरशिप की कीमत 66 युआन (लगभग 781 रुपये)होगी। स्मार्ट सर्विस पैकेज में व्हीकल लोकेशन, राइडिंग ट्रैक की रिकॉर्डिंग और शेयरिंग, एंटी-थेफ्ट, एसओएस इमरजेंसी कॉल, ऐप रिमोट स्विच और लॉस्ट मोड का सपोर्ट मिलता है। मेंबरशिप पैकेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले अन्य फीचर्स में शेयर्ड की, कार का वीचैट एप्लेट कंट्रोल और सिरी/एप्पल वॉच/विजेट फंक्शन शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  4. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.