Ninebot C85c, C85c इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, जानें रेंज और फीचर्स

Ninebot C85c में 72V 22Ah रेटेड कार्बन क्रिस्टल बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्जिंग में 72 किमी की रेंज प्रदान करती है, वहीं C80c में 60V 22Ah बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2024 19:43 IST
ख़ास बातें
  • Ninebot C85c में 72V 22Ah रेटेड कार्बन क्रिस्टल बैटरी दी गई है।
  • Ninebot C85c और C80c में UFO बेस्ड डिजाइन दिया गया है।
  • Ninebot C85c इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 5,399 युआन है।

Ninebot C85c में 72V 22Ah रेटेड कार्बन क्रिस्टल बैटरी है।

Photo Credit: Ninebot

Ninebot C85c और C80c इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को चीन में पेश किया गया है। Ninebot C85c और C80c में UFO बेस्ड डिजाइन दिया गया है। C85c और C80c इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल राइड फन एयर इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम से लैस हैं। नई C85c में 72V 22Ah बैटरी और C80c में 60V 22Ah बैटरी है। यहां हम आपको Ninebot C85c और C80c इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Ninebot C85c, Ninebot C80c Price & Availability


Ninebot C85c इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 5,399 युआन (लगभग 62,194 रुपये) है। वहीं Ninebot C80c की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को JD.com समेत चीनी रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।


Ninebot C85c, Ninebot C80c Power


Ninebot C85c में 72V 22Ah रेटेड कार्बन क्रिस्टल बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्जिंग में 72 किमी की रेंज प्रदान करती है, वहीं C80c में 60V 22Ah बैटरी दी गई है। यह एक बार चार्ज होकर 64 किमी की रेंज प्रदान करती है। C85c की टॉप स्पीड 52 किलोमीटर प्रति घंटा और C80c की टॉप स्पीड 47 किलोमीटर प्रति घंटा है। EV C85c के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हैं। वहीं C80c के फ्रंट में डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक हैं। 


Ninebot C85c, Ninebot C80c Features


Ninebot C85c और C80c में UFO बेस्ड डिजाइन दिया गया है। बाइक लाइटसैबर सस्पेंशन लाइट के साथ एक ट्रांसलुसेंट फ्रंट पैनल से लैस है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल क्रिस्टल पिंक/वार्म, कार्बन ग्रीन/ईथर और व्हाइट/अल्ट्रा-प्योर ग्रे समेत कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। बाइक RGB लाइटिंग इफेक्ट्स और ट्रिपल पोजिशनिंग एंटी-थेफ्ट फीचर का भी सपोर्ट करता है।

C85c और C80c इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल राइड फन एयर इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम से लैस हैं। स्मार्ट लार्ज-स्क्रीन सेंट्रल कंट्रोल राइड एक्सपीरियंस के लिए कई तरह के कंट्रोल प्रदान करता है। इन फंक्शन में म्यूजिक ट्रैक स्विचिंग, नेविगेशन और कॉल रिमाइंडर शामिल हैं। इन मॉडल में बाइक की बेहतर हैंडलिंग के लिए मोल कंट्रोल, हिल पार्किंग और टीसीएस ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं। दोनों मॉडल 5 लेवल एडजेस्टेबल रियर शॉक एबसोर्पर और 24 24-लीटर सीट बकेट के साथ आते हैं। ये मॉडल कीलेस अनलॉकिंग फीचर से लैस हैं। वहीं सॉफ्टटवेयर अपडेट/अपग्रेड ओवर द एयर (OTA) का सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  2. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  3. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  2. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  3. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  4. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  5. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  7. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  10. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.