209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!

Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक में डुअल बैटरी लगी हैं जो प्रत्येक 720Wh की कैपिसिटी की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2026 16:21 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक बाइक में 3.5 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले लगा है।
  • यह रिमूवल बैटरी से लैस है।
  • इसमें Bafang 750 W मोटर लगी है।

Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक में डुअल बैटरी लगी हैं

Photo Credit: notebookcheck

Monarc ने नई इलेक्ट्रिक बाइक को EV मार्केट में लॉन्च किया है। यह ई-बाइक Monarc Tracer के नाम से लॉन्च की गई है। इसमें दो बैटरी लगी हैं जो प्रत्येक 720Wh कैपिसिटी की हैं। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 209 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी ने इसे दो फ्रेम ऑप्शन में पेश किया है। यह स्टेप-थ्रू फ्रेम के अलावा हाई-स्टेप फ्रेम में भी खरीदी जा सकती है। इसमें Bafang 750 W मोटर लगी है। यह रियर हब मोटर है जो 1638W की पीक पावर दे सकती है जबकि 85Nm का टॉर्क पैदा कर सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स। 

Monarc Tracer Electric Bike Price

Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1899 डॉलर (लगभग 1,80,000 रुपये) है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इसके साथ एक स्मार्ट हेलमेट मुफ्त दे रही है। इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Monarc Tracer Electric Bike Range, Features

Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक में डुअल बैटरी लगी हैं जो प्रत्येक 720Wh की कैपिसिटी की है। जिससे कि कुल कैपिसिटी 1440Wh की मिल जाती है। यह रिमूवल बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि सिंगल बैटरी के साथ यह 104 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। जबकि डुअल बैटरी के साथ 209 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें Bafang 750 W मोटर लगी है। यह रियर हब मोटर है जो 1638W की पीक पावर दे सकती है जबकि 85Nm का टॉर्क पैदा कर सकती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक पैडल की मदद से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड तक दौड़ सकती है। 

इलेक्ट्रिक बाइक में 3.5 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले लगा है। इसमें कुछ जरूरी सूचनाएँ जैसे बैटरी लेवल, रेंज और अन्य राइड जानकारी दिखाई देती हैं। इसी के साथ ई-बाइक में Monarc कंपेनियन ऐप का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से इसमें लॉक सुविधा, स्मार्ट हेलमेट, रडार, कैमरा कंट्रोल आदि फीचर्स मिल जाते हैं। ई-बाइक में एल्युमिनियम का फ्रेम लगा है। इसकी अधिकतम पेलोड कैपिसिटी 190 किलोग्राम की है। रियर रैक में 27 किलोग्राम तक सामान रखा जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  5. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.