जयपुर के शख्स ने 10-10 के सिक्के देकर खरीदा Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें पूरा मामला

Ather Energy के 450 सीरीज के तहत तीन अलग-अलग इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S, 450X और 450 Apex हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450S की एक्स-शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये है।
  • Ather 450X की एक्स शोरूम कीमत 1,37,999 रुपये है।
  • Ather 450 Apex की एक्स शोरूम कीमत 1,88,999 रुपये है।
Ather Energy के सीईओ तरुण मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है कि जयपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 10 रुपये के सिक्कों का भुगतान करके Ather 450 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि व्यक्ति ने कौन सा 450 सीरीज मॉडल खरीदा है। यहां हम आपको एथर 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 


Ather 450 सीरीज की कीमत


कीमत की बात करें तो वर्तमान में Ather Energy के 450 सीरीज के तहत तीन अलग-अलग इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S, 450X और 450 Apex हैं। Ather 450S की एक्स-शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये है, जबकि 450X की एक्स शोरूम कीमत 1,37,999 रुपये और 450 Apex की एक्स शोरूम कीमत 1,88,999 रुपये है।

Ather Energy इसी बीच अपने अगले इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta पर काम कर रही है, जिसके जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने संकेत दिया है कि आगामी Ather Rizta खासतौर पर शहरी ग्राहकों के लिए होगा। एक बेहतर डिजाइन और दो यात्रियों के लिए सीटिंग के अलावा Rizta में एलईडी लाइट्स, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक बड़ा फुटबोर्ड, कई राइडिंग मोड, फ्रंट डिस्क ब्रेक और अन्य फीचर्स होंगे। Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर में ईवी स्टार्टअप के 450 रेंज के परफॉर्मेंस-सेंट्रिक डिजाइन से अलग होने की उम्मीद है। आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में फास्ट चार्जिंग और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

उम्मीद है कि आगामी Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक एडवांस बैटरी पैक के साथ हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर होगी जो कि दमदार एक्सीलेरेशन और टॉप स्पीड प्रदान करती है। साथ ही उम्मीद है कि यह एक बार चार्ज करने पर बेहतर रेंज प्रदान करेगी। Atherने अभी तक आगामी स्कूटर के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, आने वाले हफ्तों में और ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ Ather का इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट का एक बड़ा हिस्सा हासिल करना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather 450 Series, Electric Scooter, Ather Energy

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.