456 Km तक की रेंज वाली Mahindra XUV400 पर 3.60 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, केवल सीमित समय के लिए

Mahindra XUV400 को नवंबर महीने में 3.60 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। XUV400 इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी पैक ऑप्शन और दो वेरिएंट्स के साथ आती है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra XUV400 पर नवंबर महीने में 3.60 लाख रुपये तक की छूट
  • वेरिएंट्स के आधार पर मिल रही है छूट
  • इसमें कीमत पर छूट के साथ एक्सचेंज बोनस भी शामिल है
Mahindra की इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में फिलहाल केवल XUV400 आती है, जो कीमत और रेंज आदि के लिहाज से Tata Nexon EV को सीधी टक्कर देती है। XUV400 कंपनी की मौजूदा ICE लाइनअप में मौजूद XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। कंपनी का दावा है कि EV सिंगल चार्ज में बैटरी पैक के हिसाब से 375 से 456 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। अन्य कार निर्माताओं के समान ही Mahindra भी अपने वाहनों पर डील्स और ऑफर्स पेश करती है, खासतौर पर दीवाली के मौके पर तो ग्राहकों के लिए डिस्काउंट का तोहफा भी होता है। कुछ ऐसा ही इस महीने भी है, जहां Mahindra अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार XUV400 पर कथित तौर पर 3.60 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Mahindra XUV400 को नवंबर महीने में 3.60 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। XUV400 इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी पैक ऑप्शन और दो वेरिएंट्स के साथ आती है। हालांकि चार्जर और डुअल-टोन ऑप्शन के हिसाब से डिस्काउंट भी अलग-अलग है, जो 1,60,000 रुपये (1,40,000 रुपये ग्राहक छूट + 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस) से शुरू होता है और 3,60,000 रुपये (3,40,000 रुपये ग्राहक छूट + 20,000 रुपये एक्सचेंज छूट) तक जाता है।
Advertisement

महिंद्रा की XUV400 का प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इलेक्ट्रिक कार आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू कलर ऑप्शन में आती है। हाल ही में कंपनी ने XUV400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी जोड़ा था। 

XUV400 केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी मिलती है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इसमें 150 PS की मैक्सिमम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.