123 Km रेंज वाली फ्रांस की Ligier Myli इलेक्ट्रिक कार को भारत में देखा गया, जल्द होगी लॉन्च!

इलेक्ट्रिक कार यूरोप में लॉन्च हो चुकी है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 123 किलोमीटर तक बताई जाती है। यूरोप में इस मॉडल को गुड, आइडियल, एपिक और रेबेल नाम के चार ट्रिम्स में बेचा जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जुलाई 2023 20:13 IST
ख़ास बातें
  • Ligier Myli की यूरोप में शुरुआती कीमत 14,490 यूरो (करीब 13 लाख रुपये) है
  • भारत में इस समय सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV है
  • Myli की सिंगल चार्ज रेंज 123 Km और MG Comet EV की 250 Km बताई जाती है

Ligier Myli इलेक्ट्रिक कार की यूरोप में कीमत 14,490 यूरो (करीब 13 लाख रुपये) से शुरू होती है

फ्रांस की कंपनी लिजियर (Ligier) भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार Myli को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका अंदाजा इस कार की लेटेस्ट वीडियो से मिला है। MG Comet EV के समान बेहद कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार को ऊटी की सड़कों पर दौड़ते देखा गया है। इलेक्ट्रिक कार के पीछे के हस्से को ढका हुआ था, जिससे पता चलता है कि इसे रोड टेस्ट किया जा रहा था। हालांकि, एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पीछे के हिस्से को छोड़ पूरी कार को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

इंस्टाग्राम पर यूजर @viiishnnu द्वारा कथित Ligier Myli इलेक्ट्रिक कार के वीडियो (via Motorbeam) को शेयर किया गया है। कार को कथित तौर पर ऊटी में टेस्ट किया जा रहा था। इसमें डार्क ग्रे रंग की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार को साफ देखा जा सकता है। हालांकि, पीछे के हिस्से को ढका गया था। यह एक 3 दरवाजों वाली कार है, जो यदि भारत में लॉन्च होती है, तो MG Comet EV को टक्कर दे सकती है।

Myli EV का डिजाइन बेहद कॉम्पैक्ट है, जो आपको भारत में हाल ही में लॉन्च हुई MG Comet EV की याद दिलाएगी। फिलहाल Ligier ने भारत में अपने बिजनेस को लाने को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन Myli को रोड टेस्ट होते देख हम इतना अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि शायद कंपनी भारत में बिजनेस लाने की योजना बना रही है। 

इलेक्ट्रिक कार यूरोप में लॉन्च हो चुकी है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 123 किलोमीटर तक बताई जाती है। यूरोप में इस मॉडल को गुड, आइडियल, एपिक और रेबेल नाम के चार ट्रिम्स में बेचा जाता है, जिनकी कीमत 14,490 यूरो (करीब 13 लाख रुपये) से शुरू होती है। बता दें कि भारत में इस समय सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार दो दरवाजो वाली कॉम्पैक्ट कार MG Comet EV है, जिसकी कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है। MG Comet EV की रेंज 230 Km बताई जाती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  2. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  2. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  3. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  4. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  5. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  6. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  8. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  9. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  10. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.