Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च

Hyundai ने अपनी नई Neira Electric 7-सीटर MPV का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश कर दिया है। इसमें 51.4kWh बैटरी के साथ 490Km तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। भारत में इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2026 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Neira Electric का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल सामने आया
  • दो बैटरी विकल्पों के साथ 490Km तक रेंज मिलने की उम्मीद
  • भारत में 2027 लॉन्च हो सकता है, ICE विकल्प भी संभावित

Hyundai Neira Electric 7-सीटर MPV का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल सामने आया

Photo Credit: Hyundai

भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों की मांग को देखते हुए Hyundai एक नई इलेक्ट्रिक MPV लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी Neira Electric MPV का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश कर दिया है। इसे 20 नवंबर को इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाना है। यह मॉडल Kia Carens Clavis EV की तर्ज पर तैयार किया गया है और इसमें भी दो बैटरी ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। बड़ी बैटरी के साथ इसकी रेंज 490 किलोमीटर तक हो सकती है। Hyundai Neira को भारत में 2027 के दौरान लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Neira के डिजाइन की बात करें तो प्रोडक्शन मॉडल में पहले दिखाए गए कॉन्सेप्ट जैसा ही लुक बरकरार रखा गया है। इसके फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप और व्हील डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया है। कंपनी ने अभी इसके केबिन की तस्वीरें या पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि इसका डैशबोर्ड और फीचर्स Kia Carens Clavis EV जैसे हो सकते हैं। जैसा की हमने बताया, Hyundai अपनी नई Neira Electric MPV को इंडियोनेशिया में 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

फीचर्स के मामले में Hyundai ने 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS की पुष्टि की है। डीलर सूत्रों के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक MPV को तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 51.4kWh के दो बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। छोटी बैटरी के साथ 404 किलोमीटर और बड़ी बैटरी के साथ 490 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया गया है। दोनों विकल्पों में फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर मिलने की संभावना है, जो 171 bhp की पावर और 255 Nm टॉर्क दे सकती है।

भारत में Neira की एंट्री 2027 में होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि Hyundai इसे केवल इलेक्ट्रिक मॉडल तक सीमित नहीं रख सकती। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसे पेट्रोल इंजन यानी ICE विकल्प के साथ भी ला सकती है। ऐसा होने पर इसका मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga और Kia Carens जैसी 7-सीटर कारों से होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  2. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  3. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  4. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  5. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  7. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  8. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  9. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  10. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.