Hyundai लॉन्च करेगी नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 355 किलोमीटर!

Hyundai ने Inster EV के साथ कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है, जिसे इस महीने के आखिर में Busan International Motor Show में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2024 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai नई इलेक्ट्रिक Hyundai Inster EV कार लॉन्च करेगी।
  • Hyundai Inster EV सिंगल चार्ज में 355 किमी की WLTP रेंज प्रदान करेगी।
  • Hyundai Inster EV की कीमत 11.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच होगी।

Hyundai Inster EV की WLTP रेंज 355 किमी है।

Photo Credit: Hyundai

साउथ कोरियन कार निर्माता Hyundai ने Inster EV के साथ कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है, जिसे इस महीने के आखिर में Busan International Motor Show में पेश किया जाएगा। कार निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस एसयूवी की टीजर फोटो को जारी किया है। अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है तो यह मॉडल किफायती इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में टक्कर देगा, जिसमें Tata Punch EV आदि शामिल हैं। यहां हम आपको Hyundai Inster EV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hyundai Inster EV Expected Price


भारत में Hyundai Inster EV की कीमत 11.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, भारत में Hyundai Inster EV  की लॉन्च तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है।


Hyundai Inster EV  Range & Power


Hyundai के अनुसार, Inster EV का डिजाइन मौजूदा हुंडई कैस्पर माइक्रो-एसयूवी से मिलता जुलता है। इसमें राउंड हेडलाइट्स और मॉड्रन पिक्सलेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट हैं जो टर्न इंडिकेटर्स के तौर पर भी काम करती हैं। रियर में समान पिक्सल-थीम वाली टेल लाइट हैं। इसके अलावा टीजर फोटो में फ्रंट-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट भी नजर आया है।

Hyundai ने अभी तक Hyundai Inster के बैटरी साइज और स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने दावा किया है कि कार एक बार चार्ज करने पर 355 किमी की WLTP रेंज प्रदान करेगी। आपको बता दें कि Tata Punch EV में 315 किमी और 421 किमी के बीच MIDC रेंज के साथ दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.