सूटकेस में बदल जाता है Honda का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 19 Km चलता है!

Honda ने Motocompacto इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2023 जापान मोबिलिटी शो में दिखाया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 20:37 IST
ख़ास बातें
  • Honda ने Motocompacto ई-स्कूटर को 2023 जापान मोबिलिटी शो में दिखाया
  • ई-स्कूटर फोल्ड होकर सूटकेस का आकार ले लेता है
  • इसकी टॉप स्पीड 24 Kmph और रेंज करीब 19 Km है
Honda ने 2023 जापान मोबिलिटी शो में एक गजब का इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाया है, जो फोल्ड होकर एक सूटकेस का आकार ले लेता है। इसकी रेंज करीब 19 किलोमीटर बताई गई है, जबकि टॉप स्पीड करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिखने में इलेक्ट्रिक स्कूटर भविष्य का वाहन लगता है। पिछले कुछ समय से ई-बाइक में फोल्ड होने वाले फॉर्मेट का चलन है और अब होंडा ने एक स्कूटर को फोल्डेबल बना दिया है।

Honda ने Motocompacto इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2023 जापान मोबिलिटी शो में दिखाया। इसकी खासियत का पता इसे फोल्ड करने के बाद चलता है, जब ई-स्कूटर एक सूटकेस की आकार ले लेता है। ई-स्कूटर शहरी आवागमन के लिए आदर्श लगता है, जहां इसे फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है और छोटे घरों में किसी भी कोने में रखा जा सकता है।
 

कॉम्पेक्ट होने के चलते इसमें छोटा बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि मोटोकॉम्पैक्टो सिंगल चार्ज में करीब 19 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। इसकी टॉप स्पीड 24 किमी प्रति घंटा बताई गई है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस ई-स्कूटर का वीडियो शेयर किया है। कुछ ही सेकंड में यह सूटकेस जैसा दिखने लगता है।

इसमें एक जोड़ी फुटरेस्ट और एक साइड स्टैंड भी है। हैंडलबार में एक डिजिटल डिस्प्ले है जो राइडर को कुछ बुनियादी जानकारी जैसे चार्ज स्टेटस, स्पीड आदि।

इसका वजन 18.3 किलोग्राम है और यह 120 किलोग्राम तक के यात्री को ले जाता है। कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर 0 से 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सात सेकंड का समय लगता है। बैटरी पैक को शून्य से केवल 3.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  3. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  5. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  6. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  8. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  9. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  10. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.