सिंगल चार्ज में 412 किमी रेंज वाली Honda e:Ny1 इलेक्ट्रिक एसयूवी हुई पेश, जानें क्या है खास

Honda e:Ny1 में 150kW सिंगल-मोटर फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2023 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Honda ने Honda e:Ny1 इलेक्ट्रिक एसयूवी को यूरोप में पेश किया है।
  • Honda e:Ny1 EV की कीमत लगभग $38,000 (लगभग 31,23,809 रुपये) होगी।
  • Honda e:Ny1 EV सिंगल चार्ज में 412 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

Honda e Ny1 EV सिंगल चार्ज में 412 किमी रेंज प्रदान कर सकती है।

Photo Credit: Honda

Honda ने ईवी सेगमेंट में विस्तार करते हुए Honda e:Ny1 इलेक्ट्रिक एसयूवी को यूरोप में पेश किया है। e:Ny1 में कुछ शानदार डिजाइन फीचर्स दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 412 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। e:Ny1 यूरोप में Tesla और Kia जैसी कुछ कारों की तुलना में एक कंफर्टेबल राइड प्रदान करेगी। यहां हम आपको Honda e:Ny1 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Honda e:Ny1 EV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Honda e:Ny1 EV की अनुमानित कीमत लगभग $38,000 (लगभग 31,23,809 रुपये) हो सकती है। उपलब्धता की बात की जाए तो Honda e:Ny1 इस साल के आखिर में यूरोप में आएगी, लेकिन होंडा ने अभी तक कीमत के बारे में सटीक जानकारी प्रदान नहीं की है।
Advertisement

Honda e:Ny1 ईवी यूरोप में होंडा की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। यह एक ज्यादा कॉम्पैक्ट होंडा ई का एक बड़ा ऑप्शन है। e:Ny1 एक क्रॉसओवर एसयूवी है। मार्केट में आने के बाद होंडा की यह ईवी Kia Niro EV, Subaru Solterra और Volkswagen ID.4 समेत अन्य इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला करेगी। 
 

Honda e:Ny1 की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Honda e:Ny1 में 150kW सिंगल-मोटर फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस ईवी में 68.8kWh की बैटरी दी गई है। रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 256 मील (412 किमी) की रेंज प्रदान कर सकती है। Honda e:Ny1 EV को डीसी के जरिए तेजी से चार्ज किया जा सकता है, जो कि 45 मिनट में 70% तक चार्ज करता है।

इंटीरियर की बात की जाए तो Honda e:Ny1 में शानदार फील के साथ काफी स्पेस मिलता है। ट्रांसमिशन चैनल न होने के चलते और लो फ्लोर सिस्टम ईवी के इंटीरियर को बड़ा बनाता है। e:Ny1 में 15.1 इंच की वर्टिकल-ओरिएंटेड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। वहीं क्रूज कंट्रोल और मीडिया बटन स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए हैं। डिजाइन के मामले में e:Ny1 में एक छोटा हुड और एक लंबी रूफ दी गई है जो कि रियर में नीचे की ओर ढलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honda e Ny1 EV, Honda e Ny1 EV Price, Electric SUV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.