121km रेंज वाली Gin X ई-बाइक लॉन्च, Tesla ग्रेड बैटरी के साथ दमदार हैं फीचर्स

नई Gin X ई-बाइक में बाफैंग मोटर दी गई है जो कि 25 किमी घंटे की पैडल-असिस्टेड टॉप स्पीड प्रदान करती है। बाइक में 5 राइड मोड हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Gin X ई-बाइक की कीमत यूके में £1,590 (लगभग 1,66,779 रुपये) है।
  • Gin X ई-बाइक 25km प्रति घंटे की पैडल-असिस्टेड टॉप स्पीड प्रदान करती है।
  • Gin X ई-बाइक एक बार चार्ज होकर 121 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

Gin X e-bike की रेंज 121 किमी है।

Photo Credit: Gin Bikes

Gin ने Gin X लाइनअप में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है। नई Gin X ई-बाइक Tesla-ग्रेड 615Wh बैटरी, एक बाफैंग मोटर और एक नई फंक्शनल डिस्प्ले से लैस है। इसमें इंटीग्रेटेड डिस्प्ले हैंडलबार के बीच नीचे दी गई है जो कि बैटरी स्टेटस से लेकर राइड और परफॉर्मेंस की जानकारी दिखाती है। यहां हम आपको Gin X ई-बाइक के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Gin X ई-बाइक के फीचर्स


नई Gin X ई-बाइक में बाफैंग मोटर दी गई है जो कि 25 किमी घंटे की पैडल-असिस्टेड टॉप स्पीड प्रदान करती है। बाइक में 5 राइड मोड हैं और इसमें थंब थ्रोटल भी दिया गया है। रेंज की बात करें तो 615Wh बैटरी पैक (टेस्ला ग्रेड) वाली ई-बाइक एक बार चार्ज होकर 121 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। ई-बाइक में जूम हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और एक सस्पेंशन फोर्क सिस्टम है।

Gin X e-bike का नया वर्जन इंटीग्रेटेड डिस्प्ले के साथ पहली बार कई ऑफिशियल Gin सोशल मीडिया चैनल पर नजर आया था। नया मॉडल अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा सेफ और ज्यादा फीचर्स से लैस है। हाई क्वालिटी वाली बैटरी और इसके ऑल-टेरेन टायर इसे अधिक आकर्षक बनाते हैं। Gin X ई-बाइक में एल्युमीनियम फ्रेम और इंटीग्रेटेड लाइट्स हैं। इसका वजन लगभग 20 किलोग्राम है। इस बाइक में 27.5 x 2.1-इंच के टायर भी दिए गए हैं।


Gin X ई-बाइक की कीमत


Gin X ई-बाइक की कीमत यूके में £1,590 (लगभग 1,66,779 रुपये) है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए ग्रीन फ्राइडे की सेल में डिस्काउंट के बाद £1,190 (लगभग 1,24,722 रुपये) में मिल रही है। डिस्काउंटेड कीमत सिर्फ प्रोमो पीरियड के तहत है। जिन का कहना है कि नई Gin X ई-बाइक इंटरनेशनल मार्केट में अतिरिक्त चार्ज के साथ भेजी जाएगी। Gin X ई-बाइक अब यूके के ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.