सिंगल चार्ज में 140KM रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Enigma Crink V1 और GT 450 Pro लॉन्च, 90 हजार से भी कम है कीमत

Enigma Crink V1 सिंगल चार्जिंग में 140 किमी की रेंज प्रदान कर सकता हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मई 2023 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Enigma ने Crink और GT450 सीरीज के हाई स्पीड वेरिएंट्स पेश किए हैं।
  • Enigma GT450 Pro की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 89,000 रुपये है।
  • Enigma Crink V1 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 94,000 रुपये है।

Enigma Crink V1 सिंगल चार्जिंग में 140 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

Photo Credit: Enigma

भारतीय ईवी स्टार्टअप कंपनी एनिग्मा ऑटोमोबाइल्स ने Crink और GT450 सीरीज के हाई स्पीड वेरिएंट्स पेश किए हैं। Crink V1 और GT450 Pro मॉडल की पेशकश के साथ Enigma, ईवी 2-व्हीलर्स की दुनिया में तेजी ला रही है। एनिग्मा के दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर हाई क्वालिटी वाली चेसिस, एल्यूमीनियम मिक्स्ड मैटल और स्मार्ट कंट्रोलर्स से लैस हैं जो कि एडवांस लिथियम बैटरियों के साथ दमदार रेंज प्रदान करते हैं। कंपनी ने 20 से 40 साल की उम्र के ग्राहकों को देखते हुए इन स्कूटर को डिजाइन किया है। यहां हम आपको Crink V1 और GT450 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Enigma Crink V1 और Enigma GT450 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Enigma GT450 Pro की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 89,000 रुपये है। वहीं Crink V1 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 94,000 रुपये है। ये दोनों ही स्कूटर बिक्री के लिए सभी Enigma शोरूम और चुनिंदा Greeves Cotton आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो ये दोनों स्कूटर्स Grey, Gold, White, Silver, Blue और Matte Black जैसे कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध हैं।


Enigma Crink V1 के स्पेसिफिकेशंस


Enigma Crink V1 में 36 AH 72V बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी 10Amp चार्जर के जरिए सिर्फ 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। रेंज की बात करें तो यह स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 140 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। इस स्कूटर पर 210 किलो तक वजन का लोड रखा जा सकता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक शामिल हैं।


Advertisement
Enigma GT 450 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Enigma GT 450 Pro में 40 AH LPF बैटरी दी गई है। इस स्कूटर की बैटरी को 10 Amp चार्जर से 3.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। रेंज की बात की जाए तो यह स्कूटर एक बार चार्ज होकर 120 किमी की दूरी तय कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इस स्कूटर पर 200 किलो तक वजन का लोड रखा जा सकता है। इस स्कूटर का वजन (बिना बैटरी) 68 किलो है। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। सरकारी विनियमों के अनुपालन के साथ Enigma GT450 वेरिएंट Fame2 पॉलिसी के दायरे में आता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  7. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  8. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  9. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  10. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.