12-स्पीड ड्राइवट्रेन और LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई Ducati की नई ई-बाइक, जानें कीमत

Ducati E-Enduro ई-बाइक में 12-स्पीड इलेक्ट्रॉनिक SRAM ड्राइवट्रेन मिलती है। इसमें 240W Shimano इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 85Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। टॉप स्पीड की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2023 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Ducati की नई ई-बाइक 250W शिमैनो मोटर से लैस आती है
  • इसमें LCD डिस्प्ले को भी लगाया है
  • इसकी अमेरिका में कीमत 11,990 डॉलर (करीब 9.84 लाख रुपये) है

Ducati E Enduro Powerstage RR Limited Edition ई-बाइक को अमेरिका, यूके और ईयू में लॉन्च किया गया है

डुकाटी (Ducati) ने Ducati E Enduro Powerstage RR Limited Edition ई-बाइक लॉन्च की है, जो 250W शिमैनो मोटर से लैस आती है। इस मोटर को पावर देने के लिए ई-बाइक में 630Wh बैटरी शामिल है। कंपनी ने राइडिंग के दौरान कुछ अहम जानकारियां देखने के लिए इसमें LCD डिस्प्ले को भी लगाया है। फिलहाल इसकी टॉप स्पीड और रेंज की जानकारी शेयर नहीं की गई है। Ducati E-Enduro Powerstage RR Limited Edition ई-बाइक कार्बन फाइबर फ्रेम के साथ आने वाला कंपनी का पहला मॉडल है।

Ducati E-Enduro Powerstage RR Limited Edition एक हाई-पावर इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक है, जिसकी अमेरिका में कीमत 11,990 डॉलर (करीब 9.84 लाख रुपये) है। ई-बाइक (या इलेक्ट्रिक साइकिल) को यूके और ईयू में भी लॉन्च किया गया है। डुकाटी ई-बाइक मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा-लार्ज साइज में उपलब्ध है।

डुकाटी का कहना है कि साइकिल की सिर्फ 230 यूनिट ही बनाई जाएंगी। भारत सहित अन्य मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

खासियतों की बात तरें, तो Ducati E-Enduro ई-बाइक में 12-स्पीड इलेक्ट्रॉनिक SRAM ड्राइवट्रेन मिलती है। इसमें 240W Shimano इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 85Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। टॉप स्पीड की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

ई-बाइक में 180 mm फ्रंट ट्रैवल के साथ 27.5 इंच के फ्रंट टायर्स और 170 mm रियर ट्रैवल के साथ 29 इंच के पिरेली स्कॉर्पियन टायर शामिल है। इसके साथ ओहलिन्स सस्पेंशन सिस्टम को जोड़ा गया है।
Advertisement

Ducati की इस ई-बाइक में 203mm रोटर्स के साथ दो-पिस्टन कैलिपर ब्रेक हैं और। इलेक्ट्रिक साइकिल में बिल्ट-इन LCD डिस्प्ले मिलता है, जो स्पीड और बैटरी स्टेटस पैरामीटर दिखाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.