ईवी सब्सिडी सिर्फ उन्हीं टू-व्हीलर को मिलेगी, जिनमें होगी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, सरकार ने बदला नियम

देश में ईवी के इस्तेमाल पर सरकार काफी जोर दे रही है और लगातार ईवी का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 09:07 IST
ख़ास बातें
  • सब्सिडी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर ₹30,000 तक की सब्सिडी मिलती है।
  • इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पर ₹50,000 तक की सब्सिडी आती है।
  • छोटे माल ढोने वाले वाहन या ट्रक पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी मिलती है।

सरकार ने ईवी सब्सिडी को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है।

Photo Credit: EV Delhi

देश में ईवी के इस्तेमाल पर सरकार काफी जोर दे रही है और लगातार ईवी का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। कई राज्‍यों की सरकार ईवी की खरीद को प्रोत्साहित करते हुए बहुत से कदम उठी रही हैं और देश राजधानी में इसमें सबसे आगे रही। हाल ही में  दिल्ली सरकार ने राज्य में ईवी की खरीद को बढ़ावा देने के लिए नई ईवी सब्सिडी को लागू कर दिया है। नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को ₹30,000 से ₹1 लाख तक सब्सिडी मिलेगी। हालांकि, इस बार सब्सिडी सिर्फ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग वाले वाहनों को ही मिलेगी। नई ईवी पॉलिसी में इस टेक्नोलॉजी को अनिवार्य कर दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिर्फ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग वाहनों पर सब्सिडी
जी हां अब दिल्ली में सिर्फ उन्हीं इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी मिलेगी, जिनमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग होगी। नई ईवी पॉलिसी में सरकार ने इस नियमों अनिवार्य कर दिया है। आमतौर पर यह फीचर प्रीमियम और महंगे वाहनों में ही देखने को मिलता था, लेकिन अब सब्सिडी के लिए पात्र सभी वाहनों में इसका होना जरूरी होगा। इस सिस्टम के साथ-साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रेंज 80 किलोमीटर और वाहन पर तीन साल या 20 हजार किमी तक की वारंटी भी शामिल है।

सरकार की कमेटी करेगी जांच
सराकर ने ईवी सब्सिडी को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें नए स्टैंडर्ड तय हुए हैं। नए ईवी मॉडल के वाहनों की जांच मॉडल अप्रूवल कमेटी करेगी, जिसमें सिर्फ उन्हीं मॉडल को सब्सिडी के लिए मंजूरी दी जाएगी जो स्टैंडर्ड को फॉलो करते होंगे।

क्या है रीजेनरेटिव ब्रेकिंग
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी में ब्रेक लगाने या एक्सीलरेटर से पैर हटाने पर वाहन को स्लो करने वाली एनर्जी को बर्बाद होने के बजाय बिजली में बदल दिया जाता है। यह वापस वाहन की बैटरी में स्टोर हो जाती है, जिससे बैटरी लंबे समय तक रेंज प्रदान करती है। यह सिस्टम इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल में अच्छे से काम करता है।

दिल्ली में ईवी सब्सिडी
दिल्ली सरकार अपनी नई EV पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे कि दोपहिया, तिपहिया और लाइट कमर्शियल की खरीद पर ₹30,000 से लेकर ₹1 लाख तक सीधी सब्सिडी प्रदान करती है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कारों पर 100% रोड टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस में छूट भी मिलती है। सब्सिडी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर ₹30,000 तक की सब्सिडी मिलती है। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पर ₹50,000 तक की सब्सिडी आती है। वहीं छोटे माल ढोने वाले वाहन या ट्रक पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी मिलती है। जिन इलेक्ट्रिक कार की कीमत ₹30 लाख तक एक्स-शोरूम होती है तो उन पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस बिलकुल नहीं होती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.