Rockrider E FEEL 700S: Decathlon की नई इलेक्ट्रिक साइकिल बिना पैडल लगाए चलती है 90 किलोमीटर!

Decathlon Rockrider E-FEEL 700S 29-इंच फुल सस्पेंशन इलेक्ट्रिक ऑल-माउंटेन बाइक है, जो मिड-माउंटेड 250W शिमैनो EP600 मोटर से लैस है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2024 20:56 IST
ख़ास बातें
  • Rockrider E-FEEL 700S ई-बाइक को यूरोप के कुछ देशों में लॉन्च किया गया है
  • यूरोपीय देशों में इसकी शुरुआती कीमत 3,499 यूरो (करीब 3.15 लाख रुपये) है
  • यूके में इसकी कीमत 4,299 पाउंड (करीब 4.49 लाख रुपये) है
Decathlon ने कुछ देशों में अपनी लेटेस्ट ई-बाइक, Rockrider E-FEEL 700S लॉन्च की है। कंपनी की लेटेस्ट पेशकश एक मिड-रेंज और फुल-सस्पेंशन प्रोडक्ट है, जो E-FEEL 900S का लाइट वर्जन प्रतीत होता है, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। E-FEEL 700S भी अपने बड़े भाई 900S के समान 29-इंच साइज में आती है। नई फुल सस्पेंशन इलेक्ट्रिक ऑल-माउंटेन बाइक 250W Shimano EP600 मोटर से लैस, जो 500W पावर और 85Nm टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह  25 किमी/घंटा की टॉप असिस्ट स्पीड पकड़ सकती है और अपनी 630Wh बैटरी के दम पर 90 किमी की रेंज दे सकती है। 

Decathlon Rockrider E-FEEL 700S ई-बाइक को यूरोप के कुछ देशों में लॉन्च किया गया है, जिनमें फ्रांस, स्पेन, इटली, नीदरलैंड और यूके शामिल हैं। यूरोपीय देशों में इसकी शुरुआती कीमत 3,499 यूरो (करीब 3.15 लाख रुपये) है, जबकि यूके में इसकी कीमत 4,299 पाउंड (करीब 4.49 लाख रुपये) है। इसे S से लेकर XL तक चार साइज में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसकी भारत सहित अन्य मार्केट में उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Advertisement

Decathlon Rockrider E-FEEL 700S 29-इंच फुल सस्पेंशन इलेक्ट्रिक ऑल-माउंटेन बाइक है, जो मिड-माउंटेड 250W शिमैनो EP600 मोटर से लैस है। मोटर मैक्सिमम 500W की पावर और 85Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ई-बाइक की मैक्सिमम असिस्ट स्पीड 25 किमी/घंटा बताई गई है, जो कंपनी के अनुसार, कई यूरोपीय बाजारों की तय कानूनी ई-बाइक स्पीड रेंज के अंदर आती है।

Rockrider E-FEEL 700S के फुल सिस्टम में RockShox 35 Gold RL 160mm फोर्क और RockShox Deluxe Select शॉक शामिल हैं। ई-बाइक में Shimano Cues 6000 रियर डिरेलियर के साथ-साथ हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक भी है।
Advertisement

E-FEEL 700S की कुल रेंज 90 Km बताई गई है, जो इसमें मौजूद 630Wh बैटरी की बदौलत मिलती है। इसमें Shimano SC-EN600 1.4-इंच LCD कलर स्क्रीन फिट की गई है, जो राइडर को राइडिंग से जुड़े अहम आंकड़े और बैटरी स्टेटस दिखाने के काम करती है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.