100 Km रेंज वाली Decathlon Rockrider E-EXPL 700 इलेक्ट्रिक साइकिल का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत

नए Decathlon Rockrider E-EXPL 700 इलेक्ट्रिक साइकिल वेरिएंट की कीमत इटली, फ्रांस और स्पेन में 2,499.99 यूरो (करीब 2.25 लाख रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 21:29 IST
ख़ास बातें
  • Rockrider E-EXPL 700 इलेक्ट्रिक साइकिल को एक नए एडिशन में पेश किया गया है
  • नए एडिशन में नया पर्पल कलर शेड मिलता है
  • इसकी टॉप स्पीड 25 Kmph है और फुल चार्ज में रेंज 100 किलोमीटर है
Decathlon ने Rockrider E-EXPL 700 इलेक्ट्रिक साइकिल को एक नए एडिशन में पेश किया है। इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल को इस साल की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया गया था। नया वेरिएंट बैंगनी रंग के शेड में आता है। रेंज और पावर मूल वेरिएंट के समान हैं। बता दें कि Rockrider E-EXPL 700 सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। रेंज को बढ़ाने के लिए इसमें 360Wh क्षमता के एक्स्ट्रा बैटरी पैक को भी फिट किया जा सकता है, जो रेंज को 44 किलोमीटर और बढ़ाने का दावा करता है।

नए Decathlon Rockrider E-EXPL 700 इलेक्ट्रिक साइकिल वेरिएंट की कीमत इटली, फ्रांस और स्पेन में 2,499.99 यूरो (करीब 2.25 लाख रुपये) रखी गई है। वहीं, इसे नीदरलैंड में 2,509.99 यूरो (करीब 2.26 लाख रुपये) और यूके में 2,499.99 पाउंड (करीब 2.63 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस समय भारत सहित यूरोप के बाहर के बाजारों के लिए ई-बाइक की उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं है।

सबसे पहले बता दें कि नए E-EXPL 700 वेरिएंट में मूल वेरिएंट की तुलना में दो अंतर है, पहला रंग और दूसरा ड्राइवट्रेन। नया वेरिएंट खास पर्पल शेड में आता है। इसमें Deore 5130 रियर डिरेलियर, Deore LG 11-43 कैसेट और LG500 चेन के साथ शिमैनो ड्राइवट्रेन मिलती है। नए वेरिएंट में ड्राइवट्रेन मूल मॉडल के माइक्रोशिफ्ट एडवेंट एक्स ड्राइवट्रेन से अलग है। हालांकि, दोनों ड्राइवट्रेन समान क्षमताओं से लैस हैं।

इसके अलावा इसमें मूल वेरिएंट की तुलना में कोई अन्य अंतर नहीं है। ई-बाइक मूल वेरिएंट के समान ही ब्रोज ड्राइव टी मिड-माउंटेड मोटर से लैस आती है, जो मैक्सिमम 70 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी टॉप असिस्टेंस स्पीड 25 किमी/घंटा है। मोटर 320% का अधिकतम असिस्ट देता है और आसान पेडलिंग ट्रांजिशन के लिए एक टॉर्क सेंसर की सुविधा से भी लैस आता है। बाइक में 630Wh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक की रेंज देती है। एक एक्स्ट्रा 360Wh रेंज एक्सटेंडर बैटरी  के साथ रेंज को 44 किमी तक और बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Rockrider E-EXPL 700 ई-बाइक में 6061 एल्यूमीनियम फ्रेम है जो S और XL के बीच चार आकारों में उपलब्ध है। इसमें  हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। इसके अलावा, हैंडलबार में Egro 900 TFT कलर डिस्प्ले फिट किया गया है, जो राइड की डिटेल्स और बैटरी स्टेटस दिखाने का काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Decathlon Electric Cycle
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.