840KM रेंज के साथ BYD Shark पिकअप ट्रक पेश, 160 किमी है टॉप स्पीड

BYD Shark GL वर्जन की कीमत 899,980 मैक्सिकन पेसोस (लगभग 48,42,823 रुपये) और BYD Shark GS वर्जन की कीमत 969,800 मैक्सिकन पेसोस (लगभग 52,18,559 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2024 12:04 IST
ख़ास बातें
  • BYD Shark GL की कीमत 899,980 मैक्सिकन पेसोस (लगभग 48,42,823 रुपये) है।
  • BYD Shark GS की कीमत 969,800 मैक्सिकन पेसोस (लगभग 52,18,559 रुपये) है।
  • BYD Shark की कंबाइंड पेट्रोल-इलेक्ट्रिक मोड में NEDC रेंज 840KM तक है।

Photo Credit: BYD Global/Youtube

BYD ने 15 मई को मेक्सिको में अपने नए वाहन BYD Shark पिकअप ट्रक को पेश किया है। Shark अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों के लिए टारगेट करता है। चीन में लॉन्च की संभावना के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। BYD ट्रक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। BYD Shark दो वेरिएंट GL और GS जैसे दो वेरिएंट में आता है। हालांकि, दोनों मॉडल के बीच अंतर का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन BYD ने कीमतें अलग-अलग रखी हैं। यहां हम आपको BYD Shark के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


BYD Shark की कीमत


BYD Shark GL वर्जन की कीमत 899,980 मैक्सिकन पेसोस (लगभग 48,42,823 रुपये) और BYD Shark GS वर्जन की कीमत 969,800 मैक्सिकन पेसोस (लगभग 52,18,559 रुपये) है। Shark तीन कलर्स पलास व्हाइट, मरमारा ब्लैक और अटलांटिस ग्रे में उपलब्ध है। 


Advertisement
BYD Shark की पावर और रेंज


BYD Shark में एक प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है, जिसमें ड्यूल-मोटर सेटअप है। फ्रंट मोटर अधिकतम 170kW की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जबकि रियर मोटर 150kW की पावर और 340Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस कॉम्बिनेशन की बदौलत शार्क सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है, वहीं टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाती है। Shark में 29.58kWh बैटरी पैक दिया गया है जो कि 100 किलोमीटर की प्योर इलेक्ट्रिक NEDC रेंज प्रदान करता है। कंबाइंड पेट्रोल-इलेक्ट्रिक मोड में NEDC रेंज 840 किलोमीटर तक जाती है। BYD प्रति 100KM पर 7.5 लीटर की फ्यूल खपत रेटिंग का भी दावा करता है।

BYD Shark के इंटीरियर में 10.25-इंच एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, इंफोटेनमेंट के लिए एक बड़ी 12.8-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और एक फ्यूचरिस्टिक 12-इंच हेड-अप डिस्प्ले (HUD) के साथ ड्राइवर-फोकस्ड लेआउट है। Apple CarPlay और एंड्रॉइड ऑटो के साथ कंपेटिबिलिटी बेहतर स्मार्टफोन इंटीग्रेशन प्रदान करती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो पिकअप ट्रक की लंबाई 5457 मिमी, चौड़ाई 1971 मिमी, लंबाई 1925 मिमी और व्हीलबेस 3260 मिमी है।
Advertisement

बेहतर सिक्योरिटी और विजिबिलिटी के लिए यह पिकअप ट्रक 360° पैनोरमिक व्यू कैमरा सिस्टम और 180° चेसिस कैमरा से लैस है। यह कॉम्बिनेशन एक बेहतर 540° अल्ट्रा-वाइड ट्रांसपेरेंट पैनोरमिक इमेज प्रदान करता है, ब्लाइंड स्पॉट को कम करता है। BYD Shark के जरिए ऑटोमेकर मिड साइज पिकअप ट्रक सेगमेंट में एंट्री कर रहा है जो कि शुरुआत में चीन के बाहर के बाजारों को टारगेट करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.