इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने वालों के लिए Ather का मजेदार 'Bug' मैसेज!

जैसा कि स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि इस अपडेट में Ather ने ज्यादा कुछ बड़े बदलाव या सुधार नहीं किए, लेकिन इस अपडेट को भविष्य में OTA अपडेट के जरिए अनलॉक या जोड़े जाने वाले फीचर्स के लिए एक तैयारी के रूप में जारी किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 19:08 IST
ख़ास बातें
  • Ather ने अपने ई-स्कूटर के लिए एक OTA अपडेट जारी किया
  • इस अपडेट के रिलीज नोट्स में कंपनी ने बग्स को लेकर मजेदार दृष्टिकोण अपनाया
  • अच्छे और बुरे बग्स को समझाते हुए यहां कीड़ों की बात की गई

Photo Credit: Ather Energy

Ather Energy ने अपने यूजर्स तक एक OTA अपडेट के रिलीज नोट्स पहुंचाने का मजेदार तरीका अपनाया है। इस अपडेट के रिलीज नोट्स में "बग्स" का जिक्र करते हुए एक रोचक तुलना की गई है, जिसमें मधुमक्खियों और बड़ी आंखों वाले बग्स की उपयोगिता को दर्शाया गया है। एथर ने बताया है कि कुछ बग्स, जैसे मधुमक्खियां, हमारे पर्यावरण के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं, जबकि कुछ अन्य बग्स केवल परेशानियों का सबब बनते हैं। इस अपडेट में एथर ने ऐसे ही "बुरे" बग्स को हटाने का वादा किया है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरिएंस और भी बेहतर हो सके।

X पर एक यूजर (@saintist47) ने Ather द्वारा OTA अपडेट के रिलीज नोट्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया। यूं तो ज्यादातर कंपनियां अपने रिलीज नोट्स में केवल उन बदलावों या सुधारों का जिक्र करती है, जो उस अपडेट में शामिल होते हैं। हालांकि, एथर द्वारा शेयर किए गए रिलीज नोट्स में बग्स की बातें बड़े रोचक अंदाज में बताई गई थी। इस अपडेट के साथ, एथर ने न केवल तकनीकी सुधार की बात की है, बल्कि यूजर्स को हंसाने का सफल प्रयास भी किया। 

जैसा कि स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि इस अपडेट में Ather ने ज्यादा कुछ बड़े बदलाव या सुधार नहीं किए, लेकिन इस अपडेट को भविष्य में OTA अपडेट के जरिए अनलॉक या जोड़े जाने वाले फीचर्स के लिए एक तैयारी के रूप में जारी किया गया था। नोट्स में Ather ने लिखा, "इस वर्जन में कोड की कुछ पंक्तियां भी शामिल हैं, जो अगले कुछ हफ्तों में हमारे लिए कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स को सक्षम करना आसान बना देंगी। इसलिए बाद में नए फीचर्स का आनंद लेने के लिए अभी अपडेट करें।"
 

हालांकि, मजेदार और ध्यान खींचने वाला पार्ट यह नहीं है, बल्कि एथर का बग्स की उपयोगिता को समझाने का तरीका था। अपने नोट्स में कंपनी ने लिखा, "कुछ कीड़े वास्तव में उपयोगी होते हैं - जैसे मधुमक्खी जो दुनिया के 80% फूलों को परागित करती है। या बिग-आइड बग, जो सोयाबीन, कपास और मकई के खेतों को कीटों से सुरक्षित रखता है। [हालांकि] कुछ अन्य बग बहुत उपयोगी नहीं हैं। वास्तव में, वे कष्ट पहुंचाने वाले हैं। इसलिए हमने एथर ऐप के इस लेटेस्ट वर्जन में आपके लिए उनसे छुटकारा पा लिया है।"
Advertisement

नई पीढ़ी के साथ जुड़ने का यह एक अच्छा तरीका है, जो शायद सभी कंपनियों को अपनाना चाहिए। निश्चित तौर पर एथर का यह मजेदार दृष्टिकोण तकनीकी बदलाव को दर्शाता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather, Ather Release Notes, Ather Update, Ather OTA Updates
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.