What is S-400 TRIUMF : भारत को अगले साल मिलेंगी ‘एस-400 ट्रायम्फ’ की 2 रेजिमेंट, क्‍या है यह? जानें

What is S-400 TRIUMF की 3 यूनिट्स रूस पहले ही सप्‍लाई कर चुका है और बची हुई 2 रेजिमेंटों को अगले साल तक सप्‍लाई किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 15:42 IST
ख़ास बातें
  • रूस और भारत के बीच हुई थी डील
  • S-400 TRIUMF की 5 यूनिटें भारत को मिलनी थीं
  • बची हुई 2 यूनिटें अगले साल तक मिल जाएंगी

S-400 TRIUMF की रेंज 250 से 400 किलोमीटर है।

S-400 TRIUMF : बीते दिनों जब ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल और ड्रोन्‍स से हमला किया, तो उसके आयरन डोम डिफेंस सिस्‍टम और ऐरो-2 सिस्‍टमों ने ईरानी मिसाइलों को तबाह कर दिया। भारत के पास भी इस तरह की क्षमता रूस के S-400 TRIUMF डिफेंस सिस्‍टमों के रूप में मौजूद है। भारत-रूस ने 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर की डील की थी। इसके तहत S-400 TRIUMF की 5 यूनिटें भारत को मिलनी थीं। 3 यूनिट्स रूस पहले ही सप्‍लाई कर चुका है और बची हुई 2 रेजिमेंटों को अगले साल तक सप्‍लाई किया जाएगा।  

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ऑफ‍िशियल सोर्सेज ने यह जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि भारत को रूस निर्मित दो युद्धपोतों में से पहले युद्धपोत तुशिल की सप्‍लाई भी की जाएगी। दूसरे युद्धपोत तमाल की सप्‍लाई उसके बाद होगी। 

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पोतों की सप्‍लाई 2022 तक होनी थी लेकिन यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण इसमें देरी हुई। सोर्सेज ने बताया है कि एस-400 मिसाइल सिस्‍टम की सप्‍लाई अगले साल तक पूरी हो जाएगी। गौरतलब है कि भारत अपने पड़ोसियों से जारी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मिसाइल सिस्‍टमों को खरीद रहा है। 
 

क्‍या है S-400 TRIUMF

S-400 TRIUMF एक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम है, जो सतह से हवा में मार करता है। इसकी मदद से दुश्‍मन की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यूएवी, छोटी दूरी की मिसाइलों आदि को मार गिराया जा सकता है। S-400 TRIUMF को रूस ने डेवलप किया है और यह S-400 मिसाइल सिस्‍टम की चौथी जेनरेशन में आता है। S-400 TRIUMF की रेंज 250 से 400 किलोमीटर है यानी यह इतनी दूरी से आने वाली दुश्‍मन की मिसाइल को तबाह कर सकता है। 

गौरतलब है कि ईरान और इस्राइल के बीच जारी तनाव ने दुनिया में तीसरे विश्‍वयुद्ध की आहट को बढ़ा दिया है। ऐसे में हर देश अपनी सुरक्षा व्‍यवस्‍था को पुख्‍ता करना चाहता है और एयर डिफेंस सिस्‍टम का इसका अहम पड़ाव है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.