देश को मिला पहला स्‍वदेशी हाई-टेक युद्धपोत INS विक्रांत, 18 मंजिला इस एयरक्राफ्ट कैरियर की खूबियां कर देंगी हैरान!

INS विक्रांत भारतीय नौसेना के लिए नया नाम नहीं है। 31 जनवरी 1997 को नेवी से इसे रिटायर कर दिया गया था। एक लंबे अंतराल बाद नए INS विक्रांत को तैयार किया गया है, जो स्‍वदेशी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 सितंबर 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • यह 28 समुद्री मील की अधिकतम डिजाइन स्‍पीड के साथ सफर कर सकता है
  • इसमें एकसाथ 30 एयरक्राफ्ट रखे जा सकते हैं साथ ही 15 डेक भी हैं
  • जहाज में 2,400 कंपार्टमेंट्स हैं, 1,600 क्रू मेंबर्स के लिए हुए डिजाइन

आईएनएस विक्रांत 262 मीटर लंबा और 62 मीटर चौड़ा है, जो इसके फ्लाइट डेक को फुटबॉल के दो मैदानों से भी बड़ा बनाता है।

भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। देश का पहला स्‍वेदशी एयरक्राफ्ट कैरियर 'आईएनएस विक्रांत' (INS Vikrant) भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन शिपयार्ड में एक भव्य समारोह के दौरान आईएनएस विक्रांत को कमीशन दिया। 45 हजार टन वजन वाले इस युद्धपोत को 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। स्‍वदेशी होने के बावजूद यह एयरक्राफ्ट कैरियर तकनीक के मामले में विदेशी युद्धपोतों के समकक्ष खड़ा होता है। आइए इसकी खूबियों को विस्‍तार से जानते हैं।  

रिपोर्टों के अनुसार, INS विक्रांत भारतीय नौसेना के लिए नया नाम नहीं है। 31 जनवरी 1997 को नेवी से इसे रिटायर कर दिया गया था। एक लंबे अंतराल बाद नए INS विक्रांत को तैयार किया गया है, जो स्‍वदेशी है। 

इस एयरक्राफ्ट को तैयार करते समय सबसे ज्‍यादा जोर इस बात पर दिया गया कि यह भारत की आत्‍मनिर्भरता को दिखाए। साथ ही तकनीक और सुविधाओं के मामले में शानदार उदाहरण बने। आईएनएस विक्रांत देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है और भारत में बना सबसे बड़ा युद्धपोत है। 
 

आईएनएस विक्रांत 262 मीटर लंबा और 62 मीटर चौड़ा है, जो इसके फ्लाइट डेक को फुटबॉल के दो मैदानों से भी बड़ा बनाता है। यह 28 समुद्री मील की अधिकतम डिजाइन स्‍पीड के साथ सफर कर सकता है। इसमें एकसाथ 30 एयरक्राफ्ट रखे जा सकते हैं साथ ही 15 डेक भी हैं। 

आईएनएस विक्रांत में एक चलता-फ‍िरता मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल भी है। इसके मेडिकल कॉम्प्लेक्स में मॉड्यूलर इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी क्लिनिक, इंटेंसिव केयर यूनिट, पैथोलॉजी सेट अप, सीटी स्कैनर के साथ रेडियोलॉजी विंग व एक्स-रे मशीन, एक डेंटल कॉम्प्लेक्स, आइसोलेशन वार्ड और टेलीमेडिसिन सुविधाओं के साथ 16 बेड का अस्पताल मौजूद है।
Advertisement

आपको हैरानी होगी जानकर कि आईएनएस विक्रांत 18 मंजिल ऊंचा जहाज है। जहाज में करीब 2,400 कंपार्टमेंट्स हैं, जिन्हें 1,600 क्रू मेंबर्स के लिए डिजाइन किया गया है। महिला अधिकारियों और सेलर्स के लिए विशेष केबिन भी बनाए गए हैं।
Advertisement

इसका एविएशन हैंगर दो ओलंपिक साइज पूल जितना बड़ा है, जिसमें लगभग 20 एयरक्राफ्ट आ सकते हैं। इसके अलावा एक हाईटेक किचन को सेटअप किया गया है जो कई तरह के मीनू सर्व कर सकता है। यहां एक घंटे में 3 हजार रोटियां बनती हैं। आईएनएस विक्रांत का फ्लाइट ट्रायल नवंबर तक शुरू होने वाला है। इसके 2023 के मध्य तक पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.