Walmart अमेरिका के रिटेल स्टोर्स में लगाएगा 200 Bitcoin ATM

वॉलमार्ट ने अमेरिका में स्थित चुनिंदा स्टोर ब्रांचों में 200 Bitcoin ATM लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 13:54 IST
ख़ास बातें
  • लोगों को क्रिप्टो-कैश एक्सचेंज प्लैटफॉर्म पर एक अकाउंट बनाना होगा।
  • वॉलमार्ट का यूएस में 8000 बिटकॉइन एटीएम बनाने का प्लान है।
  • दुनिया के अन्य हिस्सों में भी बिटकॉइन एटीएम ऑपरेशन गति पकड़ रहा है।

ये बिटकॉइन एटीएम ग्राहकों को अपने खाते से बिटकॉइन निकालने की परमिशन नहीं देंगे।

क्रिप्टो-अडॉप्शन ड्राइव में अब अमेरिकी रीटेल दिग्गज Walmart भी आगे आ गया है। वॉलमार्ट ने देश भर में स्थित चुनिंदा स्टोर ब्रांचों में 200 Bitcoin ATM लगाने का फैसला किया है। वॉलमार्ट स्टोर पर जाने वाले लोग एक पेपर वाउचर के बदले में एक बैंकनोट डाल सकेंगे जो एक रिडेम्पशन कोड देता है। इसके लिए लोगों को क्रिप्टो-कैश एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर एक अकाउंट बनाने और बैकग्राउंड जांच पूरी करने की आवश्यकता होती है। वॉलमार्ट के मामले में यह क्रिप्टो-कैश प्लेटफॉर्म Coinme है।

हालांकि, ये बिटकॉइन एटीएम ग्राहकों को अपने खाते से बिटकॉइन निकालने की परमिशन नहीं देंगे। दुनिया की सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन वर्तमान में 66,000 डॉलर (लगभग 49.4 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। 

Bloomberg ने इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के हवाले से कहा, "वॉलमार्ट ने अधिक लोगों तक बिटकॉइन की पहुंच को बढ़ा दिया है, और जिनको इस पर संदेह था कि वे इसके इनिशिअल पायलेट से आगे रोल आउट नहीं करेंगे, उनके बीच में यह विश्वास पैदा करने वाला स्टेप है।" सोशल मीडिया पर इस खबर पर लोगों की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है।
 
 

Walmart का प्लान है कि वो यूएस में रीटेल स्टोर्स में इस तरह के कम से कम 8000 बिटकॉइन एटीएम बनाएगा। 
Advertisement
ये एटीएम भले ही अमेरिका में बिटकॉइन अपनाने में जाहिर तौर पर महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं, मगर ये प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 11% का बड़ा सरचार्ज भी लेते हैं। इसका 4% बिटकॉइन ऑप्शन के लिए है, बाकी बचा 7% कैश एक्सचेंज फीस है। क्रिप्टो एक्सचेंजों जैसे कि Binance और Coinbase पर ये फीस इसकी तुलना में कम है।

दुनिया के अन्य हिस्सों में भी बिटकॉइन एटीएम ऑपरेशन गति पकड़ रहा है। उदाहरण के लिए अल साल्वाडोर में, बिटकॉइन एटीएम लोगों को क्रिप्टो टोकन में लेन-देन करने या इसे फिएट मनी में बदलने की परमिशन देते हैं। सितंबर में, अल साल्वाडोर बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में वैध बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin ATM, Bitcoin ATMs, Bitcoin, bitcoin price in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.