याट इंडस्‍ट्री में भी बढ़ा क्रिप्‍टो पेमेंट का चलन, एक और कंपनी ने ऑफर की सर्विस

अगर आप शीबा इनु (Shiba Inu) या डॉजकॉइन (Dogecoin) के होल्‍डर हैं, तो एक और सर्विस आपके पेमेंट ऑप्‍शन में जुड़ गई है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जुलाई 2022 13:26 IST
ख़ास बातें
  • याट इंडस्‍ट्री में क्रिप्‍टोकरेंसीज का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है
  • कई टॉप ब्रोकरेज फर्म इससे जुड़े क्रिप्‍टो पेमेंट स्‍वीकार करती हैं
  • इसी क्रम में मोनाको बेस्‍ड याटत्ज़ू (Yachtzoo) का नाम भी जुड़ गया है

मई में लग्‍जरी यॉट चार्टर और ब्रोकरेज कंपनी कैंपर एंड निकोलसन ने बिटपे के जरिए क्रिप्‍टो पेमेंट को स्‍वीकार करना शुरू किया था।

क्रिप्‍टोकरेंसी की कीमतों में जारी ‘सुस्‍ती' के बीच भी दुनियाभर में इनका इस्‍तेमाल पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में बढ़ रहा है। तमाम सेक्‍टर्स में क्रिप्‍टो को पेमेंट विकल्‍प के रूप में अपनाया जा रहा है। अगर आप शीबा इनु (Shiba Inu) या डॉजकॉइन (Dogecoin) के होल्‍डर हैं, तो एक और सर्विस आपके पेमेंट ऑप्‍शन में जुड़ गई है। इन मीम कॉइंस का इस्‍तेमाल अब लग्‍जरी नौका (याट) सर्विसेज के भुगतान के लिए किया जा सकता है। गौरतलब है कि याट इंडस्‍ट्री में क्रिप्‍टोकरेंसीज का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है। कई टॉप ब्रोकरेज फर्म अब याट खरीदने और उन्‍हें बुक करने के लिए क्रिप्टो पेमेंट स्वीकार करती हैं।

इसी क्रम में मोनाको बेस्‍ड याटत्ज़ू (Yachtzoo) का नाम भी जुड़ गया है। इसने क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट प्रोसेसर बिटपे (BitPay) के साथ सहयोग किया है। इसका मतलब है कि शीबा इनु और डॉजकॉइन के अलावा क्रिप्‍टोकरेंसी रखने वाले यूजर्स भी याट सर्विसेज का इस्‍तेमाल क्रिप्‍टो पेमेंट के जरिए कर पाएंगे। इनमें बिटकॉइन, ईथीरियम, बिटकॉइन कैश, लाइटकॉइन, XRP, दाई, रैप्ड बिटकॉइन (WBTC) और स्‍टेबलकॉइंस शामिल हैं।

U.Today की रिपोर्ट के अनुसार, मई में लग्‍जरी यॉट चार्टर और ब्रोकरेज कंपनी कैंपर एंड निकोलसन ने बिटपे के जरिए क्रिप्‍टो पेमेंट को स्‍वीकार करना शुरू किया था। यह कंपनी अब अपने पूरी याट फ्लीट के लिए क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट स्वीकार करती है। हाल ही में मोनाको बेस्‍ड SuperYachtsMonaco ने भी BitPay के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। उसने क्रिप्टो पेमेंट प्रोसेसर का इस्‍तेमाल करते हुए 40.2 मीटर का बेनेटी मोटर याट Oryx बेचा।

गौरतलब है कि तमाम कैटिगरीज में क्रिप्‍टोकरेंसी पेमेंट का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है। शीबा इनु और डॉजकॉइन यूजर्स अब उबरईट्स को भी क्रिप्‍टो पेमेंट कर सकते हैं। यहां भी सर्विस प्रोवाइडर बिटपे ही है। फूड डिलिवरी कंपनी डोरडैश (DoorDash) भी क्रिप्‍टो पेमेंट स्‍वीकार कर रही है। हाल ही इसके पेमेंट गेटवे ग्लिच ने सुर्खियां बटोरी थीं। इसकी वजह से हजारों यूजर्स फूड और ड्रिंक से जुड़े ऑर्डर फ्री में कर गए। जब तक गड़बड़ी को ठीक किया गया, तब तक कंपनी को हजारों ऑर्डर्स का नुकसान हो गया था। 
Advertisement

इसके अलावा, लग्‍जरी वॉचमेकर्स टैग ह्यूअर, हबलोत और ब्रेइटलिंग ने भी अपने सामान के लिए क्रिप्टो पेमेंट स्वीकार करना शुरू किया है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  2. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  3. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  4. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  5. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  7. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  8. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  10. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.