टॉप Ethereum व्हेल ने खरीदें 8670 करोड़ Shiba Inu टोकन, दिए रिकवरी के संकेत

WhaleStats, जो 5000 सबसे बड़ी इथेरियम व्हेल्स को ट्रैक करता है, के अनुसार, एक इथेरियम व्हेल, जिसका नाम BlueWhale0073 बताया गया है, ने 8670 करोड़ SHIB टोकन खरीदे हैं जिनकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2022 11:29 IST
ख़ास बातें
  • BlueWhale0073 नाम की व्हेल ने किया ट्रांजैक्शन
  • BlueWhale0073 ने 86,740,251,500 SHIB टोकन खरीदे
  • इथेरियम व्हेल का रैंक 291 है

वर्तमान में शिबा इनु 0.000944 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

Shiba Inu निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत इथेरियम व्हेल की ओर से मिलता दिख रहा है। एक इथेरियम व्हेल ने 8 करोड़ रुपये के शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। इसे शिबा इनु की रिकवरी मूवमेंट के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय से SHIB की कीमत लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डॉग थीम वाली मीम क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों के लिए यह उम्मीद भरी खबर साबित हो सकती है। 

WhaleStats, जो 5000 सबसे बड़ी इथेरियम व्हेल्स को ट्रैक करता है, के अनुसार, एक इथेरियम व्हेल, जिसका नाम BlueWhale0073 बताया गया है, ने 8670 करोड़ SHIB टोकन खरीदे हैं जिनकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है। रैंक की बात करें तो BlueWhale0073 व्हेल 291वें नम्बर की सबसे बड़ी इथेरियम व्हेल है। इसने एक ही ट्रांजैक्शन में इतने बड़ी संख्या में शिबा इनु क्रिप्टोकरेंसी को खरीदा है। 

एक ट्वीट के माध्यम से WhaleStats ने जानकारी दी, "ETH व्हेल BlueWhale0073 ने 86,740,251,500 SHIB टोकन (1,015,728 डॉलर की कीमत के) खरीदे हैं, जिसका रैंक 291 है।"  

BlueWhale0073 ने इससे पहले भी इसी तरह का SHIB ट्रांजैक्शन किया था। ये टोकन एक अज्ञात वॉलेट में डाले गए हैं। इस व्हेल की तरफ से इस तरह के ट्रांजैक्शन अक्सर किए जाते रहे हैं। 

Etherscan के आंकड़ों के अनुसार, खरीद के 9 मिनट के भीतर BlueWhale0073 ने अनजाने SHIB व्हेल वॉलेट में से एक में 1,036,563 डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) की कीमत के कुल 88,363,976,794 SHIB टोकन भेजे। इस विशाल ट्रांजैक्शन के बाद  BlueWhale0073 का बैलेंस 1,033,438,545 SHIB हो गया। शिबा इनु की कीमत की बात करें तो भारत में यह 0.000944 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 3.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 
Advertisement

इस बीच, SHIB के फाउंडर के विषय में कुछ रोचक जानकारी सामने आई है। क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu के क्रिएटर Ryoshi (असली नाम नहीं) के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने SHIB कम्युनिटी से अलविदा ले लिया है, क्योंकि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से सभी ट्वीट के साथ-साथ अपने द्वारा लिखे गए सभी ब्लॉग को डिलीट कर दिया है। शीबा इनु को अगस्त 2020 में रयोशी नाम के एक अज्ञात व्यक्ति या ग्रुप द्वारा Dogecoin (DOGE) के ऑप्शन के रूप में लॉन्च किया गया था।

Ryoshi की असली पहचान Shiba Inu के अगस्त 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही अज्ञात रही है। इनका ट्विटर हैंडल @RyoshiResearch काफी एक्टिव रहता था, लेकिन अब इस हैंडल से सभी ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया है। रयोशी कई मौकों पर पहले से कहते आए हैं कि वह एक दिन गायब हो जाएंगे। वर्तमान में Ryoshi का ट्विटर हैंडल एक्टिव है, लेकिन उसमें से सभी ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  2. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  4. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  7. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  8. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  9. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.