दक्षिण कोरिया में जब्त हो सकते हैं Luna Foundation Guard के एसेट्स

सायबर क्राइम इनवेस्टिगेशन यूनिट ने कई एक्सचेंजों को Terra से जुड़ी LFG की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले वॉलेट्स में फंड को जब्त करने के लिए कहा है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 मई 2022 18:32 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो एक्सचेंजों को इसके लिए कानूनी तौर पर बाध्य नहीं किया जा सकता
  • स्टेबलकॉइन्स को लेकर अमेरिकी सांसदों ने भी आशंकाएं जताई हैं
  • फंड के गलत इस्तेमाल के शक में यह कदम उठाया जा रहा है

सियोल पुलिस ने क्रिप्टो एक्सचेंजों से LFG के फंड विड्रॉ करने पर रोक लगाने को कहा है

स्टेबलकॉइन Terra UST के प्राइस में इस महीने की शुरुआत में भारी गिरावट के बाद दक्षिण कोरिया की पुलिस ने Luna Foundation Guard (LFG) के एसेट्स को जब्त करने की तैयारी की है। इसके लिए सियोल की मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी ने क्रिप्टो एक्सचेंजों से LFG के फंड विड्रॉ करने पर रोक लगाने को कहा है।

इस बारे में दक्षिण कोरिया की सरकारी मीडिया संस्था KBS की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फंड के गलत इस्तेमाल के शक में यह कदम उठाया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज को इसके लिए कानूनी तौर पर बाध्य नहीं किया जा सकता। पुलिस की सायबर क्राइम इनवेस्टिगेशन यूनिट ने कई एक्सचेंजों को Terra से जुड़ी LFG की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले वॉलेट्स में फंड को जब्त करने के लिए कहा है। TerraUSD में गिरावट के बाद स्टेबलकॉइन्स को लेकर अमेरिकी सांसदों ने भी आशंकाएं जताई हैं। बड़ी क्रिप्टो फर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाली ब्लॉकचेन एसोसिएशन और चैंबर ऑफ डिजिटल कॉमर्स का कहना है कि UST कहे जाने वाले TerraUSD के डॉलर के साथ अपने जुड़ाव को तोड़ने और लगभग 90 प्रतिशत गिरने के बाद से उन्हें सांसदों की ओर से कई प्रश्न मिल रहे हैं। 
Advertisement

अन्य स्टेबलकॉइन्स का सामान्य एसेट्स में रिजर्व होता है लेकिन TerraUSD इसे एक एल्गोरिद्म के जरिए बरकरार रखता है, जो एक अन्य बैलेंसिंग टोकन Luna के इस्तेमाल से सप्लाई और डिमांड को नियंत्रित रखती है। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। इससे जुड़ी ब्लॉकचेन के डिवेलपर्स ने सिक्योरिटी को मजबूत रखने के लिए ट्रांजैक्शंस को रोका है लेकिन इससे Terra कम्युनिटी के मेंबर्स नाराज हैं। गिरावट की स्थिति का गलत इस्तेमाल कर Terra ब्लॉकचेन को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन LFG ने बताया है कि उसने नेटिव टोकन LUNA और प्रमुख स्टेबलकॉइन UST में भारी गिरावट को रोकने के लिए Bitcoin के अपने लगभग पूरे रिजर्व को बेच दिया था। LFG ने बताया कि वह अपने बाकी के एसेट्स का इस्तेमाल  UST के होल्डर्स को मुआवजा देने के लिए करने पर विचार कर रही है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Reserve, Blockchain, Investors, South Korea, Exchange
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.