पब्लिक को क्रिप्टो ट्रेडिंग से रोकने के लिए सिंगापुर के सेंट्रल बैंक ने जारी की गाइडलाइंस

सिंगापुर की अथॉरिटीज ने लगातार यह चेतावनी दी है कि क्रिप्टोकरंसी में ट्रेडिंग करने में बहुत जोखिम है और यह पब्लिक के लिए ठीक नहीं है

विज्ञापन
अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 18:36 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरंसी फर्मों के लिए सिंगापुर एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है
  • सिंगापुर एक फॉर्मल लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क भी तैयार कर रहा है
  • अमेरिका में भी क्रिप्टोकरंसी सेगमेंट को रेगुलेट करने की मांग उठ रही है

क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग को लेकर कई देशों में सरकारों ने अपना रुख सख्त किया है

सिंगापुर की मॉनेटरी अथॉरिटी (MAS) ने गाइडलाइंस जारी कर क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग सर्विस प्रोवाइडर्स पर उनकी सर्विसेज का पब्लिक के लिए प्रचार करने पर बंदिशें लगा दी हैं। इसका उद्देश्य रिटेल इनवेस्टर्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों से सुरक्षित करना है। क्रिप्टोकरंसी फर्मों के लिए सिंगापुर एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। इसका बड़ा कारण रेगुलेटरी स्थिति स्पष्ट होना है। सिंगापुर एक फॉर्मल लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क भी तैयार कर रहा है।

हालांकि, सिंगापुर की अथॉरिटीज ने लगातार यह चेतावनी दी है कि क्रिप्टोकरंसी में ट्रेडिंग करने में बहुत जोखिम है और यह पब्लिक के लिए ठीक नहीं है क्योंकि इसमें काफी उतार-चढ़ाव होता है। गाइडलाइंस में यह स्पष्ट किया गया है कि क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग से जुड़ी फर्मों को अपनी सर्विसेज की मार्केटिंग या एडवर्टाइजिंग पब्लिक एरिया में नहीं करनी चाहिए और न ही इसके लिए वे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स सहित थर्ड पार्टीज को शामिल कर सकती हैं।
Advertisement

गाइडलाइंस में कहा गया है कि ये फर्में केवल अपनी कॉरपोरेट वेबसाइट्स, मोबाइल एप्लिकेशंस या सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मार्केटिंग या एडवर्टाइजिंग कर सकती हैं। सिंगापुर को ट्रेड के लिहाज से उदार रवैया रखने वाले देशों में गिना जाता है। बहुत सी ग्लोबल फाइनेंशियल कंपनियों के ऑफिस भी सिंगापुर में मौजूद हैं। हालांकि, क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों के कारण सिंगापुर में पब्लिक को इस सेगमेंट से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले भी सिंगापुर में अथॉरिटीज ने क्रिप्टोकरंसी से नुकसान की आशंका को लेकर पब्लिक को चेतावनी दी है।

क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग को लेकर कई देशों में सरकारों ने अपना रुख सख्त किया है। चीन में पिछले वर्ष क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग को लेकर बंदिशें और बिटकॉइन माइनिंग पर रोक लगाई गई थी। अमेरिका में भी क्रिप्टोकरंसी सेगमेंट को रेगुलेट किए जाने की मांग उठ रही है। कोसोवो जैसे कुछ देशों ने इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण बिटकॉइन माइनिंग पर रोक लगाई है। भारत में जल्द क्रिप्टोकरंसी से जुड़ा कानून लाया जा सकता है। स्वदेशी जागरण मंच जैसे कुछ संगठन क्रिप्टोकरंसी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की भी मांग कर रहे हैं। भारत में क्रिप्टोकरंसी सेगमेंट में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ रही है। सरकार की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को एक डिजिटल करंसी लॉन्च करने की योजना बनाने को भी कहा है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Etherium, Singapore, Regulate, China, Government
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  2. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  6. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.