​Shiba Inu की लोकप्रियता 2022 में और बढ़ने की उम्मीद

कुछ देशों में रिटेल चेन्स और मूवी थिएटर्स ने भी पेमेंट के तौर पर इसे स्वीकार करने की घोषणा की है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2022 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Shiba Inu एक मीम कॉइन है और इसे मजाक के तौर पर शुरू किया गया था
  • कुछ देशों में रिटेल चेन्स इसे पेमेंट के तौर पर स्वीकार कर रही हैं
  • पिछले वर्ष इसकी वैल्यू में भी काफी तेजी आई थी

Shiba Inu में इनवेस्ट करने वालों की संख्या पिछले वर्ष काफी बढ़ी है

क्रिप्टो मार्केट में Bitcoin वैल्यू में भले ही टॉप पर है, लेकिन लोकप्रियता के लिहाज से Shiba Inu ने पिछले वर्ष इसे पीछे छोड़ दिया। नए साल में भी Shiba Inu को लेकर इनवेस्टर्स की पसंद जारी रहने की उम्मीद है। कुछ देशों में रिटेल चेन्स और मूवी थिएटर्स ने भी पेमेंट के तौर पर इसे स्वीकार करने की घोषणा की है। इससे इस मीम कॉइन की वैल्यू में भी तेजी आ सकती है।

Shiba Inu के लिए 2021 बेहद खास रहा है, क्योंकि इस क्रिप्टो कॉइन (Crypto Coin) की स्थापना के बाद से यह पहला साल रहा है, जब इस कॉइन ने वैल्यू के हिसाब से आपार शोहरत हासिल की है। इसकी पॉपुलेरिटी इससे पता चलती है कि ग्लोबल मार्केट ट्रैकर CoinMarketCap के 2021 के सबसे पॉपुलर क्रिप्टो में Shiba Inu टॉप पर रहा।

इस मीम कॉइन ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin), दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो कॉइन ईथर (Ether) और सबसे लोकप्रिय मीम करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) को पछाड़ दिया है। $20 बिलियन (लगभग 1,50,120 करोड़ रुपये) से अधिक के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ, SHIB मूल्यांकन के लिहाज से भी काफी बढ़ा है। इस साल अक्टूबर में, SHIB टोकन एक हफ्ते के भीतर 216 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया और उस समय $0.000088 (लगभग 0.0066 रुपये) पर ट्रेड करते हुए अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। इस रिपोर्ट के पब्लिश होने पर प्रत्येक SHIB टोकन की कीमत $0.000034 डालर की थी।

CoinMarketCap ने बताया है कि Shiba Inu के बाद Bitcoin,Cardano और Ethereum ने पॉपुलेरिटी इंडेक्स पर क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है।
Advertisement

इस टोकन को एक मजाक के तौर पर शुरू किया गया था। यह 25 अक्टूबर को मार्केट वैल्यू के हिसाब से 11वें सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी कॉइन के रूप में उभरा।
Advertisement

3 दिसंबर को, कनाडाई ऑनलाइन मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर Ask The Doctor ने घोषणा की थी कि उसने अपनी बैलेंस शीट में $1.5 मिलियन (लगभग 11.26 करोड़ रुपये) कीमत के शीबा इनु टोकन जोड़े हैं। इसके अलावा, यह भी बताया था कि कंपनी पेमेंट के तौर पर SHIB स्वीकारने की योजना बना रही है।

अमेरिकी मूवी थियेटर चेन AMC भी पेमेंट के विकल्प के रूप में शीबा इनु टोकन को लेने पर विचार कर रही है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, shiba inu, Popularity, Market, Value, Experts

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.