Bitcoin of America के ATM पर Shiba Inu को भी मिलेगा सपोर्ट

Bitcoin of America के ATMs पर पहले से बिटकॉइन, Ethereum और Litecoin के लिए सर्विसेज की पेशकश की जाती है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 18:22 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो ATMs पर क्रिप्टो को ट्रेड, सेल और परचेज किया जा सकता है
  • पिछले महीने फर्म ने Dogecoin के लिए सपोर्ट शुरू किया था
  • अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के पास Bitcoin of America रजिस्टर्ड है

SHIB का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 14.6 अरब डॉलर का है

मीम कॉइन Shiba Inu के लिए Bitcoin of America की क्रिप्टो ATM मशीनों पर सपोर्ट मिलेगा। अमेरिका की इस ATM चेन ने यह फैसला किया है। अमेरिका के 31 राज्यों में ऑपरेट करने वाली इस फर्म के क्रिप्टो ATMs पर क्रिप्टो को ट्रेड, सेल और परचेज किया जा सकता है। पिछले महीने इसने अपनी ATM मशीनों पर Dogecoin के लिए सपोर्ट शुरू किया था।

Bitcoin of America के ATMs पर पहले से बिटकॉइन, Ethereum और Litecoin के लिए सर्विसेज की पेशकश की जाती है। अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के पास रजिस्टर्ड Bitcoin of America ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "फर्म के पास 31 राज्यों में 1,800 से अधिक क्रिप्टो ATM हैं। Shiba Inu की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इसे इन Shiba Inu में शामिल करने का फैसला किया गया है।" 

SHIB का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 14.6 अरब डॉलर का है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्रत्येक टोकन 0.000028 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। कुछ देशों में क्रिप्टो ATM की शुरुआत हुई है। अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने घोषणा की थी कि वह चुनिंदा स्टोर्स पर लगभग 200 बिटकॉइन ATM इंस्टॉल करेगी। अल साल्वाडोर में बिटकॉइन ATM पर लोगों को बिटकॉइन में ट्रांजैक्शंस करने या इसे सामान्य करेंसी में कन्वर्ट करने की सुविधा मिलती है। हालांकि, पिछले वर्ष अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने लोगों को क्रिप्टो ATM का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। FBI ने कहा था, "ये क्रिप्टो ATM रेगुलेशंस का पालन नहीं करते और इनसे मनी लॉन्ड्रिंग हो सकती है।"

इस वर्ष की शुरुआत में ब्रिटेन की फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (FCA) ने सभी क्रिप्टो ATMs को बंद करने का आदेश दिया था। इसका कहना था कि ये ATMs अवैध तौर पर चल रहे हैं। क्रिप्टोकरंसीज को लेकर यूरोपियन यूनियन का रवैया भी सख्त है। इसके रेगुलेटर्स ने पिछले महीने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं है और इनमें इनवेस्टमेंट करने वालों की पूरी रकम का नुकसान हो सकता है। यूरोपियन पार्लियामेंट की कमेटियों ने अनहोस्टेड क्रिप्टो वॉलेट्स से जुड़े फंड्स के ट्रांसफर पर नए रेगुलेशन के पक्ष में वोटिंग की है। इसके तहत क्रिप्टो एक्सचेंजों को एक ट्रांजैक्शन से पहले अनहोस्टेड वॉलेट्स के मालिकों की पहचान को वेरिफाई करने की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Crypto, shiba inu, America, Support, Trading, Britain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.