Shiba Inu निवेश के लिए बडे़ इथेरियम व्हेल्स की पहली पसंद, ETH व्हेल ने खरीदें 30 लाख डॉलर के SHIB

इससे एक दिन पहले ETH व्हेल्स ने 534 खरब शिबा इनु टोकन खरीदे थे और यह खरीद तीन बड़े ट्रांजैक्शंस में की गई थी

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 09:37 IST
ख़ास बातें
  • BlueWhale0159 नामक इथेरियम व्हेल शिबा इनु पर्चेज में है काफी सक्रिय
  • पिछले 24 घंटों में इस व्हेल 30 लाख डॉलर के शिबा इनु टोकन खरीदे
  • इथेरियम व्हेल्स की कुल होल्डिंग का 19.76% हिस्सा शिबा इनु का है

वर्तमान में शिबा इनु 0.000960 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Shiba Inu (SHIB) क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट में पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। क्रिप्टो मार्केट में व्हेल अकाउंट्स का बड़ा बोलबाला माना जाता है और ये किसी टोकन की कीमत को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं। शिबा इनु के लिए हाल के दिनों में व्हेल अकाउंट्स में गतिविधि काफी बढ़ गई है। बड़े इथेरियम व्हेल्स आजकल सक्रिय रूप से लगातार शिबा इनु टोकन को खरीद, होल्ड और सेल कर रहे हैं। इसलिए शिबा इनु का ट्रेडिंग वॉल्यूम कई सौ गुना तक बढ़ा हुआ है। 
व्हेल अकाउंट्स की गतिविधियों को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WhaleStats की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कई दिनों से BlueWhale0159 नामक इथेरियम व्हेल शिबा इनु पर्चेज में काफी एक्टिव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में इस व्हेल 30 लाख डॉलर के शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। इस प्रकार पिछले दो दिनों के भीतर यह व्हेल 26,700 करोड़ SHIB टोकनों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ चुका है। शिबा इनु इथेरियम व्हेल्स के लिए टॉप ट्रेडिंग टोकनों की लिस्ट में शामिल है। यहां तक कि होल्डिंग के मामले में इसने स्वयं Ether को भी पीछे छोड़ दिया है। इथेरियम व्हेल्स ईथर से ज्यादा शिबा इनु को होल्ड कर रहे हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि शिबा इनु के ये इन्वेस्टर्स 36.5 हजार खरब के शिबा इनु कॉइन्स को होल्ड करते हैं। शिबा इनु की होल्डिंग की संख्या इथेरियम व्हेल्स की कुल होल्डिंग का 19.76% है। यानि कि इथेरियम व्हेल्स जितनी तरह की भी क्रिप्टोकरेंसी को होल्ड करते हैं उनमें लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा शिबा इनु टोकनों का है। रोचकपूर्ण तरीके से शिबा इनु यहां स्टेबल टोकनों के बराबर खड़ा है। शिबा इनु का शेयर इथेरियम व्हेल्स के पास मौजूद USDT और USDC स्टेबल कॉइन्स के शेयर के बराबर ही है। 

इससे एक दिन पहले ETH व्हेल्स ने 534 खरब शिबा इनु टोकन खरीदे थे। यह खरीद तीन बड़े ट्रांजैक्शन में की गई थी। 248वें रैंक वाले Gimli नामक इथेरियम व्हेल ने इसमें 1.87 खरब शिबा इनु टोकन एक ही ट्रांजैक्शन में खरीदे थे। Gimli इथेरियम व्हेल SHIB पर ही दांव लगाता है। इसके बारे में कहा गया है कि शिबा इनु इसकी सबसे बड़ी होल्डिंग है। वर्तमान में इस व्हेल के वॉलेट में 391 खरब शिबा इनु टोकन मौजूद हैं। इसके अलावा BlueWhale0159 इथेरियम व्हेल ने भी एक दिन पहले 1.47 खरब शिबा इनु टोकन खरीदे थे। BlueWhale0159 टॉप इथेरियम व्हेल्स में 373 वें रैंक पर मौजूद है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SHIB, ETH Whales, Shiba Inu Price, Shiba Inu Trade news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.