Mozilla ने क्रिप्‍टो डोनेशन पर लगाई रोक, Dogecoin के को-फाउंडर को आया 'गुस्‍सा'

कई लोगों ने यहां तक कहा कि Mozilla फाउंडेशन अपनी इमेज को धूमिल कर रहा है। कुछ लोगों ने तो भविष्य के दान को रद्द करने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 19:48 IST
ख़ास बातें
  • यह डोनेशन Mozilla फाउंडेशन की ओर से लिया जा रहा था
  • पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का हवाला देते हुए डोनेशन रोक दिए गए
  • इस कदम पर डॉजकॉइन के को-फाउंडर काफी नाराज हो गए

वहीं, बिली मार्कस ने Mozilla के इस फैसले को ‘मूर्ख’ बताते हुए इंटरनेट मॉब के सामने झुकने का आरोप लगाया।

क्रिप्‍टोकरेंसी Dogecoin के को-फाउंडर बिली मार्कस ने पॉपुलर ब्राउजर ‘Firefox' को चलाने वाली ‘Mozilla' पर हमला बोला है। Mozilla ने क्रिप्‍टो माइनिंग के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का हवाला देते हुए क्रिप्‍टोकरेंसी के रूप में लिए जा रहे डोनेशन को रोक दिया है। यह डोनेशन Mozilla फाउंडेशन की ओर से लिया जा रहा था। इसके जवाब में बिली मार्कस ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने Mozilla के इस फैसले को ‘मूर्खता' बताते हुए इंटरनेट मॉब के सामने झुकने का आरोप लगाया। बिली मार्कस ने Mozilla के कदम पर असहमति जताई। उन्‍होंने पेपर डॉलर और पारंपरिक बैंकिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर के पर्यावरण पर पड़ने वाले इम्‍पैक्‍ट की ओर इशारा किया है। 

Mozilla के खिलाफ लोगों का गुस्‍सा 31 दिसंबर को शुरू हुआ। कंपनी ने अपने यूजर्स को याद दिलाया कि वे Dogecoin, Bitcoin और Ether में Mozilla फाउंडेशन को दान कर सकते हैं। कंपनी का यह फाउंडेशन BitPay प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो में डोनेशन स्वीकार कर रहा था।
इस पोस्ट को लेकर Mozilla की काफी आलोचना की गई। कई लोगों ने यहां तक कहा कि Mozilla फाउंडेशन अपनी इमेज को धूमिल कर रहा है। कुछ लोगों ने तो भविष्य के दान को रद्द करने की धमकी भी दी। असहमति जताने वालों में Mozilla के को-फाउंडर जेमी जविंस्की भी शामिल थे।

जविंस्की की नाराजगी एक ट्वीट तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर एक ब्लॉग पोस्ट लिखा। कहा कि क्रिप्टो इंडस्‍ट्री का बिजनेस मॉडल अवास्तविक है। ‘वे केवल प्रदूषण का निर्माण करते हैं और कुछ नहीं और वे इसे पैसे में बदल देते हैं।' इसके बाद Mozilla ने क्रिप्टो डोनेशन को रोकने का फैसला किया। कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी के पर्यावरणीय पर पड़ रहे असर पर चर्चा की। कंपनी ने कहा कि वह क्रिप्टो के रूप में लिए जा रहे डोनेशन पर अपनी पॉलिसी की समीक्षा करेगी। 
Advertisement

Mozilla पिछले कई साल से क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन स्वीकार कर रही थी। ज्‍यादा क्रिप्टो आलोचकों को इसकी जानकारी नहीं थी। बिटकॉइन के रूप में क्रिप्‍टो डोनेशन लेने के लिए Mozilla फाउंडेशन ने 2014 में कॉइनबेस के साथ पार्टनरशिप की थी। इसके अलावा, इसके क्रिप्टोकरेंसी डोनेशन फौरन फिएट करेंसी में बदल जाते हैं। हालांकि Mozilla द्वारा क्रिप्‍टो के रूप में लिए जा रहे डोनेशन को रोके जाने से क्रिप्‍टो समर्थक भी नाराज हैं। उनका कहना है कि वे Firefox ब्राउजर का इस्‍तेमाल करना बंद कर देंगे। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.