Mark Zuckerberg का डिज़िटल करेंसी का सपना रह गया अधूरा, 200 मिलियन डॉलर में बेच रहे हैं प्रोजेक्ट!

Meta Platform Inc अपने डिज़िटल करेंसी वेंचर Diem Association को बंद कर रही है, और इसे Silvergate Corp को 200 मिलियन डॉलर (लगभग 15 अरब रुपये) में बेच रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2022 15:41 IST
ख़ास बातें
  • जून 2019 में Diem प्रोजेक्ट की घोषणा की गई थी
  • Diem को Silvergate Corp को 200 मिलियन डॉलर में बेच सकती है कंपनी
  • Diem Association अपनी एसेट्स को भी बेचने की योजना बना रही है

Facebook ने Libra का नाम बदलकर Diem कर दिया था

Meta Platforms Inc (पहले Facebook) कथित तौर पर अपने डिज़िटल करेंसी वेंचर Diem Association को कथित तौर पर बंद कर रही है। इतना ही नहीं, एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि कंपनी इस वेंचर को कैलिफोर्निया स्थित Sivergate Capital Corp को 200 मिलियन डॉलर में बेच रही है। बता दें, Facebook ने अपने प्लेटफॉर्म का नाम हाल ही में बदल कर Meta कर दिया था। कंपनी ने जून 2019 में Diem प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इसे पहले Libra नाम से जाना जाता था। इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी ई-कॉमर्स और ग्लोबल पेमेंट की मार्केट में कदम रखने की योजना बना रही थी। हालांकि, अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अपनी इस योजना को अलविदा करने जा रही है।

Wall Street Journal ने बुधवार को इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Meta Platform Inc अपने डिज़िटल करेंसी वेंचर Diem Association को बंद कर रही है, और इसे Silvergate Corp को 200 मिलियन डॉलर (लगभग 15 अरब रुपये) में बेच रही है। इस प्रोजेक्ट को शुरुआत से ही पॉलिसी मेकर्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Meta का यह प्रोजेक्ट धन प्रणाली पर उनके कंट्रोल को खत्म कर सकता है और साथ ही क्राइम को बढ़ावा भी दे सकता है। यूज़र्स की प्राइवेसी को लेकर भी एक्सपर्ट्स के Meta से कई सवाल रहे हैं।

इसके चलते रेगुलेटरी अप्रूवल के लिए फेसबुक ने फिर लिब्रा का नाम बदलकर 'Diem' कर दिया था।

Bloomberg की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Diem अपनी एसेट्स को भी बेचने की योजना बना रहा है।
Advertisement

Wall Street Journal की रिपोर्ट बताती है कि Libra ने ई-कॉमर्स और पेमेंट की फील्ड के जाने-माने भागीदारों को अपने साथ लिया था , जिसमें PayPal Holdings Inc, Visa Inc और Stripe Inc शामिल हैं। एक्सपर्ट्स ने Libra को लेकर चिंता व्यक्त की है कि यह फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और डेटा प्राइवेसी पर बुरा असर डालेगा। इसके अलावा, इसका शोधनकर्ताओं और आतंकवादी फाइनेंसरों द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है। इसके बाद, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि केंद्रीय बैंक को इसे लेकर गंभीर चिंता है। Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग को कांग्रेस के सामने बुलाया गया, जहां उन्होंने दुनिया के अंडरबैंक के लिए वित्तीय सेवाओं को लाने की फेसबुक की योजना का बचाव किया।
Advertisement

मेटा एक्जीक्यूटिव डेविड मार्कस ने भी पिछले साल कंपनी छोड़ दी थी। वह डायम प्रोजेक्ट की देखरेख करते थे। निश्चित तौर पर आलोचनाओं और बड़े ओहदे पर काम करने वाले एक्जीक्यूटिव का प्रोजेक्ट का यूं छोड़ना, Meta के लिए अच्छी खबर नहीं थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.