McDonald's की मेटावर्स में एंट्री! वर्चुअल रेस्तरां में मिलेंगे डिजिटल बर्गर!

अपने मेटावर्स प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी वर्चुअल फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स के साथ-साथ डाउनलोड की जा सकने वाली मल्टीमीडिया फाइल्स भी पेश करेगी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 13 फरवरी 2022 18:05 IST
ख़ास बातें
  • McCafe ब्रांड को भी मेटावर्स प्रोजेक्ट में जोड़ेगी McDonald's
  • अपने मेटावर्स प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी वर्चुअल फूड परोसेगी।
  • पिछले साल कंपनी ने अपना पहला एनएफटी (NFT) लॉन्च किया था।
अब तक आपने McDonald's के फिजिकल आउटलेट में बैठकर बर्गर खाने का मजा लिया होगा लेकिन अब इस अमेरिकी फास्ट फूड चेन की एंट्री वर्चुअल वर्ल्ड में भी जल्द देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो आपको McDonald's के रियल बर्गर के साथ ही वर्चुअल बर्गर भी नजर आएंगे। खबर है कि McDonald's मेटावर्स में वर्चुअल रेस्तरां लाने की तैयारी कर रही है जिसमें रियल और वर्चुअल दोनों तरह की चीजें परोसी जाएंगी। इनमें होम डिलीवरी वाली आइटम्स भी होंगीं। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट लिए कई सारे ट्रेडमार्क भी फाइल कर दिए हैं। 

ट्रेडमार्क अटॉर्नी और वाशिंगटन डीसी आधारित गेर्बेन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के को-फाउंडर Josh Gerben ने ट्विटर पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की है कि मैक्डॉनाल्ड्स ने दस ट्रेडमार्क एप्लीकेशन फाइल की हैं। ये एप्लीकेशन बर्गर ब्रांड ने 4 फरवरी को फाइल की हैं। Gerben ने कंपनी की ट्रेडमार्क एप्लीकेशन्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर की है।

Advertisement
अपने मेटावर्स प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी वर्चुअल फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स के साथ-साथ डाउनलोड की जा सकने वाली आर्टवर्क, टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो और एनएफटी टोकन (NFT Token) मल्टीमीडिया फाइल्स भी पेश करेगी। 

ट्रेडमार्क के लिए दिए आवेदन में कंपनी ने लिखा है, (हिंदी में अनुवादित) "एक्चुअल और वर्चुअल गुड्स के साथ वर्चुअल रेस्टोरेंट ऑपरेट करना, होम डिलीवरी फीचर के साथ ऑनलाइन वर्चुअल रेस्टोरेंट ऑपरेट करना।"
Advertisement

प्रोजेक्ट के होम डिलीवरी पार्ट पर अभी तक डिटेल्स साफ नहीं हैं। इसके अलावा मैक्डॉनाल्ड्स अपनी McCafe ब्रांड को भी मेटावर्स प्रोजेक्ट के साथ जोड़ने पर विचार कर रही है। जिसमें वर्चुअल इवेंट्स और एंटरटेनमेंट सर्विसेज भी होंगीं। 

इसके कुछ दिन पहले ही गेर्बेन ने बेकरी और कैफे चेन Panera Bread के बारे में भी ट्वीट के जरिए बताया था कि कंपनी ने इसी तरह के ट्रेडमार्क के लिए एप्लीकेशन फाइल की है। 
Advertisement

CoinTelegraph की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस को किसी ट्रेडमार्क एप्लीकेशन को रिव्यू करने में साढे़ 9 महीने का औसत समय लगता है। हालांकि, मैक्डॉनाल्ड्स की ओर इस खबर के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पिछले साल McDonald's US ने मैक् रिब (McRib) सैंडविंच की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर पहला एनएफटी (NFT) लॉन्च किया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NFT, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.