इंडोनेशिया में बिजनेस बढ़ाने के लिए Mastercard का क्रिप्टो फर्म Fasset से टाई-अप

इंडोनेशिया में जनसंख्या का बड़ा हिस्सा फाइनेंशियल सिस्टम में शामिल नहीं है और इस पार्टनरशिप से फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया में क्रिप्टो बिजनेस के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस डिवेलप किए जाएंगे
  • क्रिप्टो सेगमेंट एशिया में तेजी से बढ़ रहा है
  • एशिया में इंडोनेशिया, थाईलैंड के लोगों के पास सबसे अधिक डिजिटल एसेट हैं

Mastercard ने कार्ड पेमेंट्स से NFT खरीदने की सुविधा का दायरा बढ़ाया है

फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी प्रमुख ग्लोबल कंपनी Mastercard ने इंडोनेशिया में बिजनेस बढ़ाने के लिए क्रिप्टो गेटवे प्रोवाइडर Fasset के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत इंडोनेशिया में क्रिप्टो बिजनेस को बढ़ाने के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस डिवेलप किए जाएंगे। इंडोनेशिया में जनसंख्या का बड़ा हिस्सा फाइनेंशियल सिस्टम में शामिल नहीं है और इस पार्टनरशिप से फाइनेंशियल इनक्लूजन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Mastercard ने कहा, "डिजिटल एसेट्स पर निर्भर लोगों की संख्या बढ़ रही है। इस वजह से सरकारी और प्राइवेट सेक्टर्स में ऐसी फर्मों को मिलकर ऐसे सॉल्यूशंस बनाने की जरूरत है जिनसे फाइनेंशियल इनक्लूजन के लिए नए अवसर मिल सकें।" एशिया में क्रिप्टो सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत, जापान, वियतनाम, चीन, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों में डिजिटल एसेट्स के बिजनेस में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। प्रोफेशनल सर्विस कंपनी Accenture की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया में थाईलैंड और इंडोनेशिया के लोगों के पास सबसे अधिक डिजिटल एसेट्स हैं। 

हाल ही में Mastercard ने कार्ड पेमेंट्स से नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) खरीदने की सुविधा का दायरा बढ़ाया है। इसके लिए मास्टरकार्ड ने मेटावर्स फर्म Sandbox, Immutable X, Spring और Nifty Gateway और कुछ अन्य फर्मों के साथ पार्टनरशिप की है। NFT में Web3 कम्युनिटी के साथ ही मेटावर्स से जुड़ी इंडस्ट्री की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। मास्टरकार्ड के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट Raj Dhamodharan ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था, "मास्टरकार्ड के कार्ड्स का इस्तेमाल कर लोगों को NFT खरीदने का विकल्प देने के लिए हम इन फर्मों के साथ काम कर रहे हैं। दुनिया भर में लगभग 2.9 अरब मास्टकार्ड के कार्ड्स हैं और इसका NFT से जुड़े इकोसिस्टम पर बड़ा असर हो सकता है।" मास्टरकार्ड का लक्ष्य NFT खरीदने वालों के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल करने की जरूरत को समाप्त करना है।

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Partnership, Indonesia, MasterCard, Investors, NFT, Thailand
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  5. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  6. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  10. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.