Metaverse में एंट्री के लिए HSBC बैंक The Sandbox में खरीदेगा वर्चुअल लैंड

कई बड़े ब्रांड्स ने अपने वर्चुअल वर्ल्ड की शुरुआत को बढ़ावा देने के लिए The Sandbox के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 21:30 IST
ख़ास बातें
  • The Sandbox मेटावर्स में डिज़िटल लैंड खरीदेगा HSBC Bank
  • Gucci, Adidas, और CryptoKitties भी कर चुके हैं इस तरह की डील
  • Metaverse एक पूरी तरह कार्यात्मक वर्चुअल वर्ल्ड है

The Warner Music Group (WMG) ने भी Metaverse के लिए The Sandbox के साथ डील की है

HSBC Bank ने स्पोर्ट्स, ईस्पोर्ट्स और गेमिंग के प्रति उत्साही लोगों के साथ जुड़ने के लिए The Sandbox मेटावर्स में डिज़िटल लैंड का एक हिस्सा खरीदने का फैसला किया है। ब्रिटिश बैंक उन अन्य लोकप्रिय फाइनेंस ब्रांड्स में शामिल होगा, जो अपनी मेटावर्स एंट्री प्लान के साथ Web 3 सेक्टर में जाने का फैसला ले रहे हैं। मेटावर्स (Metaverse) एक पूरी तरह कार्यात्मक वर्चुअल वर्ल्ड है। यह ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) एक्सपीरिएंस देने में सक्षम होगा। यह उन लोगों और ब्रांड्स के बीच लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है, जो विभिन्न कम्युनिटी को एक जगह पर जोड़ना चाहते हैं।

The Sandbox ने अपने Medium हैंडल पर इस डील की आधिकारिक पुष्टि पोस्ट की।

एशिया-पैसेफिक के लिए HSBC के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुरेश बालाजी ने कहा "मेटावर्स के जरिए लोग एआर, वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और एक्सटेंडिड रियलिटी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करके इंटरनेट की अगली पीढ़ी, यानी वेब 3 का अनुभव करेंगे। द सैंडबॉक्स के साथ अपनी साझेदारी के जरिए से हम मेटावर्स में अपनी शुरुआत कर रहे हैं।"

सैंडबॉक्स एक गेमिंग वर्चुअल वर्ल्ड है, जो इथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म पर गेमर्स के कमाने के जरिए के तौर पर नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के मिंटिंग, यूज़ और सैलिंग को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

इन-गेम इकोनॉमी के लिए कंपनी ने अपना SAND नाम का मूल टोकन भी जारी किया है, जिनमें से प्रत्येक की वर्तमान में CoinMarketCap पर $3.15 (लगभग 239 रुपये) कीमत है।
Advertisement

कई बड़े ब्रांड्स ने अपने वर्चुअल वर्ल्ड की शुरुआत को बढ़ावा देने के लिए The Sandbox के साथ साझेदारी की है।

The Warner Music Group (WMG), Gucci, Adidas, और CryptoKitties सहित कुछ अन्य ब्रांड्स पहले से ही Sandbox के साथ Metaverse का हिस्सा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrency, Metaverse, HSBC, The Sandbox
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.