फुटबॉल क्‍लब Arsenal के फैन टोकन विज्ञापनों पर बैन, इनवेस्‍टर्स का फायदा उठाने का आरोप

वॉचडॉग की ओर से लिए जा रहे एक्‍शन के बीच पिछले हफ्ते पिज्जा सीरीज पापा जॉन्स Papa John's, कॉइनबेस और ईटोरो eToro को भी रेग्‍युलेटर ने तलब किया था

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 19:14 IST
ख़ास बातें
  • आर्सेनल के फेसबुक पेज पर पब्लिश एक ऐड का मुद्दा उठाया गया है
  • इसमें लोगों को AFC फैन टोकन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया गया था
  • आरोप है कि आर्सेनल ने अनुभवहीन निवेशकों का फायदा उठाया

पिछले कुछ समय में यूरोप में फुटबॉल क्लबों के बीच फैन टोकन की पॉपुलैरिटी बढ़ी है।

Photo Credit: Unsplash/Nelson Ndongela

क्रिप्टो कंटेंट पर कार्रवाई करते हुए ब्रिटेन के एडवरटाइजिंग वॉचडॉग ने प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब ‘आर्सेनल' Arsenal पर एक्‍शन लिया है। आर्सेनल के फैन टोकन को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर बैन लगा दिया गया है। एडवरटाइजिंग स्‍टैंडर्ड एजेंसी (ASA) ने अगस्त में आर्सेनल के फेसबुक पेज पर पब्लिश एक ऐड का मुद्दा उठाया। इसमें लोगों को AFC फैन टोकन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। रेग्‍युलेटर ने आर्सेनल पर अनुभवहीन निवेशकों का फायदा उठाने, डिजिटल असेट्स इन्‍वेस्‍टमेंट को तुच्छ बनाने का आरोप लगाया है।  

ASA ने एक स्‍टेटमेंट में लिखा कि उसने आर्सेनल फुटबॉल क्लब PLC को कुछ चीजें सुनिश्चित करने के लिए कही हैं। उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में उनके ऐड क्रिप्टो संपत्तियों में निवेश को तुच्छ नहीं बताएंगे। कंस्‍यूमर्स के एक्‍सपीरियंस की कमी का फायदा नहीं उठाएंगे। आने वाले ऐड किसी शिकायत की तरह नहीं होने चाहिए। 

आर्सेनल के एक स्‍पोक्‍सपर्सन ने फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मार्केटिंग के मामले में क्लब अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेता है। हमने अपने प्रमोशन में फैंस को फाइने‍ंशियल रिस्‍क के बारे में जानकारी दी थी। 

स्‍पोक्‍सपर्सन ने कहा कि हम इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में ASA की गाइडेंस का पालन करने की कोशिश करेंगे। हालांकि हम ASA के फैसले के इंडिपेंडेंट रिव्‍यू की मांग करेंगे। 
Advertisement

इस बीच ASA ने कहा है कि टोकन को फाइनेंशियल टोकन के रूप में एडवरटाइज नहीं किया गया था। आर्सेनल को अपने ऐड में ब्रिटेन में क्रिप्‍टो असेट्स के अनरेग्‍युलेटेड होने के बारे में संकेत देना चाहिए था। 
Advertisement

फैन टोकन प्रमोशन के बचाव में आर्सेनल ने अपनी वेबसाइट के फैन टोकन सेक्‍शन पर दी गई जानकारी की ओर इशारा किया। इसमें चेतावनी दी गई है कि फैंस को अधिक खर्च नहीं करना चाहिए। 

वॉचडॉग की ओर से लिए जा रहे एक्‍शन के बीच पिछले हफ्ते पिज्जा सीरीज पापा जॉन्स Papa John's, कॉइनबेस और ईटोरो eToro को भी रेग्‍युलेटर ने तलब किया था। रेग्‍युलेटर ने इन सभी के उन ऐड्स को बैन कर दिया, जो क्रिप्‍टो में इन्‍वेस्‍टमेंट के रिस्‍क को समझाने में विफल रहे। 
Advertisement

यूरोप में फुटबॉल क्लबों के बीच फैन टोकन की पॉपुलैरिटी बढ़ी है। अकेले सोशियोस Socios ने पेरिस सेंट-जर्मेन, जुवेंटस और मैनचेस्टर सिटी समेत 40 से ज्‍यादा फुटबॉल क्लबों के लिए टोकन बनाए हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.