WordPress वेबसाइट्स पर बिना थर्ड पार्टी, एक्सट्रा चार्ज के Dogecoin में होगी पेमेंट!

Elon Musk भी डॉजकॉइन के बारे में कई बार कह चुके हैं कि यह मीम क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट ऑप्शन के रूप में काफी बेहतर है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2022 19:17 IST
ख़ास बातें
  • वेबसाइट्स अब डॉजकॉइन को पेमेंट के लिए एक्सेप्ट कर सकेंगी।
  • इसके लिए वेबसाइट पर WooCommerce नाम का एक प्लग-इन इंस्टॉल करना होगा।
  • यह प्लग-इन क्यूआर कोड जारी करने के लिए Google API का भी इस्तेमाल करता है।

डॉजकॉइन फाउंडेशन का मुख्य मकसद डॉजकॉइन को ग्लोबल करेंसी के तौर पर पेश करना है

Dogecoin के चाहने वालों के लिए WordPress की ओर से अच्छी खबर आई है। अब WordPress वेबसाइट्स पर डॉजकॉइन में पेमेंट की जा सकेगी। इसके लिए एक प्लग-इन का इस्तेमाल करना होगा। डॉजकॉइन फाउंडेशन की ओर से इसकी घोषणा की गई है। अब बिना किसी थर्ड पार्टी प्रोसेसर, बैंक या बिना किसी एक्सट्रा फीस के डॉजकॉइन पेमेंट्स की जा सकेंगी। 

Dogecoin Foundation में UX/UI स्पेशलिस्ट और ग्राफिक डिजाइनर DogeDesigner के अनुसार, WordPress की लाखों वेबसाइट्स अब डॉजकॉइन को पेमेंट के लिए एक्सेप्ट कर सकेंगी। इसके लिए वेबसाइट पर WooCommerce नाम का एक प्लग-इन इंस्टॉल करना होगा। इसे डॉजकॉइन डेवलेपर inevitable360 के द्वारा बनाया गया है। इस प्लग-इन के माध्यम से वर्डप्रेस की वेबसाइट्स सीधे तौर पर डॉजकॉइन एड्रेस के जरिए ही क्रिप्टोकरेंसी की पेमेंट को एक्सेप्ट कर सकेंगी। इसके लिए किसी थर्ड पार्टी प्रोसेसर या बैंक की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, इसमें किसी तरह की एक्स्ट्रा फीस भी नहीं लगेगी। 

Advertisement
यह प्लग-इन क्यूआर कोड (QR code) जारी करने के लिए Google API का भी इस्तेमाल करता है और फिएट को डॉजकॉइन के वर्तमान प्राइस में कन्वर्ट करने के लिए CoinGecko API का इस्तेमाल करता है। डॉजकॉइन के लिए यह डेवलेपमेंट इसके एडॉप्शन में इजाफा करने वाली साबित हो सकती है, क्योंकि दुनियाभर की लगभग 45 करोड़ वेबसाइट्स WordPress का इस्तेमाल करती हैं। ये आंकड़ा 2021 का है और इस संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 

डॉजकॉइन फाउंडेशन का मुख्य मकसद डॉजकॉइन को ग्लोबल करेंसी के तौर पर पेश करना है ताकि इसे गुड्स और सर्विसेज के लिए पेमेंट ऑप्शन के रूप में विश्व स्तर पर अपनाया जा सके। हाल ही में Dogecoin वॉलेट MyDoge के फाउंडर Bill Lee ने डॉजकॉइन को पेमेंट के रूप में इस्तेमाल करते हुए BIG3 लीग की बॉस्केट बॉल टीम Aliens में पैसा लगाया था। Bill Lee ने Aliens के लिए एनएफटी खरीदे थे जो एक्सक्लूसिव तौर पर DOGE में खरीदे गए थे। इस डील के बाद MyDoge/Dogecoin की ब्रांडिंग Aliens टीम की जर्सी पर दिखाई देगी। 
Advertisement

Elon Musk भी डॉजकॉइन के बारे में कई बार कह चुके हैं कि यह मीम क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट ऑप्शन के रूप में काफी बेहतर है। उनका मानना है कि अगर सभी तरह के बिजनेस डॉजकॉइन को अपनाते हैं तो इसकी उपयोगिता कहीं अधिक बढ़ सकती है। वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत $0.127 पर चल रही है। CoinMarketCap डेटा के अनुसार, मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से यह दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Wordpress, DOGE, Cryptocurrency, WooCommerce, Dogecoin Foundation

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.