370 प्रतिशत के उछाल के साथ Bonk टोकन Pepecoin से आगे निकला, जानें इसकी लेटेस्ट कीमत

Bonk टोकन को हाल ही में Binance और KuCoin जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी लिस्ट किया गया था। BONK ट्रेडिंग के पहले सप्ताह के भीतर 3,766 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा था।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 19:08 IST
ख़ास बातें
  • Bonk ने मार्केट कैप के मामले में मीमकॉइन स्टार Pepecoin को पीछे छोड़ दिया
  • पिछले 30 दिनों में, बॉन्क की कीमत $0.0000028 से बढ़कर $0.000012 हो गई
  • टोकन ने 370 प्रतिशत का मासिक मार्केट कैप सर्ज रेट रिकॉर्ड किया है
इस साल अक्टूबर के अंत में कुल क्रिप्टो मार्केट कैप में साल-दर-साल 110 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस समय, क्रिप्टो मार्केट कैप 1.6 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ गई है, जिसके चलते निवेशक ब्लॉकचेन पर आए कुछ नए क्रिप्टो टोकन पर ट्रेडिंग करने में बहुत संकोच नहीं कर रहे हैं। इन नए टोकन्स में से एक Bonk टोकन है, जो एक डॉग-थीम मीमकॉइन है। बॉन्क पर्यावरण-अनुकूल सोलाना (Solana) ब्लॉकचेन पर आधारित है और इसे पहली बार दिसंबर 2022 में बाजार में पेश किया गया था।

पिछले कुछ दिनों में, Bonk ने अपने मार्केट कैप के मामले में हालिया मीमकॉइन स्टार Pepecoin को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 30 दिनों में, बॉन्क टोकन की कीमत $0.0000028 (लगभग 0.00023 रुपये) से बढ़कर $0.000012 (लगभग 0.0010 रुपये) हो गई।

370 प्रतिशत की मासिक मार्केट कैप सर्ज रेट रिकॉर्ड करने के बाद, बाजार की अस्थिरता के बीच गिरावट से पहले Bonk टोकन का वैल्यूएशन $762 मिलियन (लगभग 6,353 करोड़ रुपये) के निशान को छू गया था। CoinTelegraph की एक रिपोर्ट में CoinGecko के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि हाल के दिनों में, Bonk का मार्केट कैप आधिकारिक तौर पर Pepecoin के $675 मिलियन (लगभग 5,628 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन से अधिक हो गया है।
 

बॉन्क टोकन अब ब्लॉक पर तीसरा सबसे बड़ा मीम कॉइन है, जो टॉप दो मीम कॉइन - DOGE और SHIB के करीब है, जिनका मार्केट कैप क्रमश: $14.4 बिलियन (लगभग 1,20,070 करोड़ रुपये) और $6 बिलियन ( क्रमशः लगभग 50,029 करोड़ रुपये) है।
Advertisement

Bonk टोकन को हाल ही में Binance और KuCoin जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी लिस्ट किया गया था। BONK ट्रेडिंग के पहले सप्ताह के भीतर 3,766 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.