रिकवर हो रहा Crypto मार्केट फ‍िर लगा सकता है गोता, इस एक्‍सपर्ट ने लगाया अनुमान

आर्थर हेस ने कहा है कि मार्केट में तेजी से गिरावट ने क्रिप्टो सेक्‍टर की कई प्रमुख कंपनियों की कमजोरियों को उजागर किया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2022 11:26 IST
ख़ास बातें
  • विशेषज्ञ आने वाले खतरों को लेकर भी आगाह कर रहे हैं
  • शॉट टर्म में फोर्स्‍ड सेलिंग पूरे मार्केट को नीचे खींच सकती है
  • बिटकॉइन की तेजी से बिक्री की संभावना है

गौरतलब है कि क्रिप्‍टो मार्केट में बीते दो दिनों से तेजी देखी जा रही है।

क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट कई महीनों से अनिश्‍चि‍तता का दौर देख रहा है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) रिकॉर्ड गिरावट के बाद 20 हजार डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है। हालांकि इस हफ्ते क्रिप्‍टो मार्केट में थोड़ा सुधार दिखाई दिया है, लेकिन विशेषज्ञ आने वाले खतरों को लेकर भी आगाह कर रहे हैं। बिटमेक्स (BitMEX) के पूर्व सीईओ आर्थर हेस ने एक गंभीर दृष्टिकोण अपनाते हुए लेटेस्‍ट ट्विटर थ्रेड में कहा है कि यह राहत कुछ समय के लिए हो सकती है। शॉट टर्म में फोर्स्‍ड सेलिंग पूरे मार्केट को नीचे खींच सकती है।

cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर हेस ने निकट अवधि में बिटकॉइन की तेजी से बिक्री की संभावना की भविष्यवाणी की, जोकि इसकी कुल होल्डिंग्स का लगभग आधा हिस्सा है। क्रिप्टो में उधार देने वाले प्लेटफॉर्म्‍स पर चुटकी लेते हुए
बिटमेक्स के पूर्व सीईओ ने उनके "कमजोर रिस्‍क मैनेजमेंट" स्‍ट्रैटिजी के साथ-साथ उधार की उदार शर्तों की ओर भी इशारा किया। साथ ही बिटकॉइन और ईथीरियम (ETH) की जबरन बिक्री की भी उम्‍मीद जताई। 

मशहूर स्टॉक-पिकर और बर्कशायर हैथवे के CEO वॉरेन बफे का हवाला देते हुए आर्थर हेस ने यह भी कहा कि क्रिप्टो मार्केट यह पता लगा रहा है कि कौन इसमें संभलकर नहीं चल रहा। उन्‍होंने कहा कि मार्केट में तेजी से गिरावट ने क्रिप्टो सेक्‍टर की कई प्रमुख कंपनियों की कमजोरियों को उजागर किया है। हेस ने कई और बातों का जिक्र किया, जो आनेवाले दिनों में संभावित रूप से मौजूद कई जोखिमों को सामने लाएंगे।  
Advertisement

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब DeFi के साथ ही पूरा क्रिप्टो सेक्‍टर बीते दिनों फैली अफवाहों का खामियाजा भुगत रहा है। पिछले हफ्ते, हेस ने तर्क दिया था कि बिटकॉइन 20 हजार डॉलर पर एक बेस बना रहा है, जबकि ईथीरियम अपने नुकसान को 1 हजार डॉलर तक सीमित करने की कोशिश कर रहा है। 

गौरतलब है कि क्रिप्‍टो मार्केट में बीते दो दिनों से तेजी देखी जा रही है। Bitcoin से लेकर Dogecoin तक, ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में डबल डिजिट से बढ़ोत्तरी हुई है। बिटकॉइन दो दिन पहले, यानि कि शनिवार को 1.5 साल के निचले स्तर तक गिर गया था। बड़ी गिरावट ने निवेशकों की सांसें जैसे रोक दी थीं। लेकिन रविवार का दिन ढलते-ढलते मार्केट में सुधार होने लगा और आज की सुबह क्रिप्टोकरेंसी के लिए जोरदार तरीके से शुरू हुई। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.