Bitcoin और मीम कॉइंस में बढ़त, Ether और बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल भी जानें

मार्च की शुरुआत के बाद से ईथर का मूल्य 32 फीसदी से ज्‍यादा और पिछले एक सप्ताह में 6% से ज्‍यादा बढ़ गया है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 15:47 IST
ख़ास बातें
  • मंगलवार को बिटकॉइन बढ़त हासिल करने में कामयाब रही
  • Ether का मूल्य 3,674 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर पहुंंच गया है
  • Shiba Inu और Dogecoin का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है

मीम कॉइंस के रूप में चर्चित Shiba Inu और Dogecoin का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Kanchanara

बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथर (Ether) को सोमवार तक कीमतों में गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन ग्लासनोड (Glassnode) के डेटा से पता चलता है कि आने वाले दिनों में क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में नया उछाल आ सकता है। वैल्‍यू के मामले में दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को गिरावट आई, लेकिन यह मंगलवार को बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की वैल्‍यू 1.38 फीसदी बढ़ी है। इंडियन एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर BTC का मूल्य 48,722 डॉलर (लगभग 36.5 लाख रुपये) है।

ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर Bitcoin की कीमत 46,730 डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) के करीब है। पिछले 24 घंटों में यह 0.89 फीसदी बढ़ गई है। इस सप्ताह खराब शुरुआत के बावजूद CoinGecko के आंकड़े बताते हैं कि बिटकॉइन में वीक-टु-डे के हिसाब से ज्यादा गिरावट नहीं आई है। यह सिर्फ 0.4 फीसदी ही फ‍िसली है। 

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी Ether में भी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को इसमें ज्‍यादा बदलाव नहीं आया। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर Ether का मूल्य 3,674 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसका का मूल्य 3,528 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) है और पिछले 24 घंटों में इसमें 3.78 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। 

CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि मार्च की शुरुआत के बाद से ईथर का मूल्य 32 फीसदी से ज्‍यादा और पिछले एक सप्ताह में 6% से ज्‍यादा बढ़ गया है। Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर क्रिप्‍टोकरेंसी में फायदे और मामूली नुकसान की मिलीजुली तस्‍वीर दिखाता है। पिछले 24 घंटों में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 0.83 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। Binance Coin, Solana, Polygon, Chainlink और Zilliqa समेत Cardano, Terra और Polkadot को नुकसान हुआ है। 
Advertisement

दूसरी ओर, मीम कॉइंस के रूप में चर्चित Shiba Inu और Dogecoin का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पिछले 24 घंटों में 4.62 फीसदी की बढ़त के बाद डॉजकॉइन की कीमत 0.16 डॉलर (लगभग 12 रुपये) है, जबकि, शीबा इनु का मूल्य 0.00028 डॉलर (लगभग 0.002 रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 0.03 प्रतिशत अधिक है।
Advertisement

ताजा आंकड़े बताते हैं कि ईथीरियम माइनर्स मार्च महीने में कुल 1.29 अरब डॉलर (लगभग 9,740 करोड़ रुपये) का रेवेन्‍यू हासिल करने में कामयाब रहे हैं। हालांकि यह पिछले साल नवंबर में रिकॉर्ड किए गए ऑलटाइम हाई से कम है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.