न्यू यॉर्क के मेयर Bitcoin में लेंगे अपनी पहली 3 सैलरी, क्रिप्टोकरेंसी को दिया फुल सपोर्ट

जनवरी में अपना पद संभालने जा रहे न्यू यॉर्क के मेयर-इलेक्‍ट एरिक एडम्स ने कहा है कि वह अपनी पहली तीन सैलरी बिटकॉइन में लेंगे। एरिक एडम्स ने शहर को "क्रिप्टोकरेंसी इंडस्‍ट्री का केंद्र" बनाने के अपने इरादे का संकेत दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 नवंबर 2021 18:41 IST
ख़ास बातें
  • एडम्स से पहले मियामी के मेयर फ्रांसिस सुआरेज भी ऐसा ही ऐलान कर चुके हैं
  • एक्‍सपर्ट का कहना है क‍ि बिटकॉइन में रुचि रखने वालों की संख्‍या बढ़ी है
  • एडम्‍स न्‍यू यॉर्क के दूसरे ब्‍लैक मेयर भी बनने जा रहे हैं

भारत में बिटकॉइन की कीमत 5 नवंबर को सुबह 49.98 लाख रुपये पर थी

जनवरी में अपना पद संभालने जा रहे न्यू यॉर्क के मेयर-इलेक्‍ट एरिक एडम्स ने कहा है कि वह अपनी पहली तीन सैलरी बिटकॉइन में लेंगे। एरिक एडम्स ने शहर को "क्रिप्टोकरेंसी इंडस्‍ट्री का केंद्र" बनाने के अपने इरादे का संकेत दिया है।   

एडम्स ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा, "न्यू यॉर्क में हम हमेशा बड़ा सोचते हैं, इसलिए मैं अपनी पहली तीन सैलरी बिटकॉइन में लेने जा रहा हूं।" NYC क्रिप्टोकरेंसी इंडस्‍ट्री और बाकी तेजी से बढ़ती नई इंडस्‍ट्री का केंद्र बनने जा रहा है! बस इंतजार करें!" वहीं, भारत में बिटकॉइन की कीमत 5 नवंबर को सुबह 49.98 लाख रुपये पर थी।

एडम्स का ट्वीट मियामी के मेयर फ्रांसिस सुआरेज के जवाब में आया, जिन्होंने अपने ट्विटर संदेश में लिखा था कि वह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में अपनी पहली सैलरी लेंगे। रि-इलेक्‍शन में जीत दर्ज करने वाले सुआरेज, क्रिप्‍टोकरेंसी के चैंपियन रहे हैं, उन्‍होंने मियामी को क्रिप्‍टोकरेंसी इनोवेशन का हब बनाने के लिए कई काम किए हैं। डैमोक्रेट पार्टी से ताल्‍लुक रखने वाले एडम्‍स न्‍यू यॉर्क के दूसरे ब्‍लैक मेयर बनने जा रहे हैं। उन्‍होंने र‍िपब्लिकन के कर्टिस स्लिवा को आसानी से हरा दिया।

एडम्स की घोषणा के बारे में FX ब्रोकर ओंडम के एक सीनियर मार्केट एनालिस्‍ट एडवर्ड मोया ने कहा कि बिटकॉइन में रुच‍ि रखने वालों की संख्‍या बढ़ रही है और अब इसमें न्यू यॉर्क के मेयर को शामिल कर सकते हैं।" हालांकि उन्‍होंने यह भी जोड़ा कि एरिक एडम्स क्रिप्टोवर्स में लोगों को शामिल करने की रुच‍ि जगाने के लि‍ए प्रभावशाली नहीं हैं। 
Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब एडम्स ने दो शहरों के बीच एक क्रिप्टोकरेंसी कॉम्पिटिशन की संभावना बढ़ाई है। जून में मेयर के लिए डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन को जीतने के बाद उन्होंने एक विक्‍ट्री स्‍पीच में कसम खाई थी कि शहर "बिटकॉइन का सेंटर" और "सभी टेक्‍नॉलजी का सेंटर" बन जाएगा।
Advertisement

नॉनप्राफ‍िट सिटीकॉइन के साथ काम करते हुए फ्लोरिडा शहर ने अगस्त में मियामीकॉइन नाम की एक क्रिप्टोकरेंसी को अनवील क‍िया था। CityCoins किसी कंस्‍यूमर के कंप्यूटर पर बनाए गए मियामीकॉइन का 30 प्रतिशत शहर को भेजता है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर तक इस प्रोग्राम ने मियामी के लिए $7.1 मिलियन (लगभग 52.83 लाख रुपये) कमाए।


Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto, Crypotcurrency, Bitcoin, New York, New York Mayor, Florida

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.