Bitcoin की रफ्तार बरकरार, पहुंचा 50 हजार डॉलर के पास, जानें बाकी Cryptocurrency का हाल

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर ने भी 3.37 फीसदी की बढ़त देखी है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 13:56 IST
ख़ास बातें
  • 29 मार्च को भी बिटकॉइन 1.84 फीसदी की बढ़त के साथ शुरू हुई
  • ईथर की कीमत भी बढ़कर 3,439 डॉलर (लगभग 2.60 लाख रुपये) हो गई है
  • बिटकॉइन में यह तेजी एक पॉजिटिव ट्रेंड के संकेत दे रही है

मीम क्रिप्‍टोकरेंसी Shiba Inu में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है, जबकि दूसरी मीम कॉइन डॉजकॉइन DOGE को घाटा हुआ है।

Photo Credit: Pexels/RODNAE Productions

क्रिप्टोकरेंसीज (Cryptocurrencies) के लिए मार्च का महीना फायदे का साबित हुआ है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) कई महीनों की गिरावट के बाद आखिरकार कीमतों की सीढ़‍ियां चढ़ने में सफल रही। मंगलवार यानी 29 मार्च को भी बिटकॉइन 1.84 फीसदी की बढ़त के साथ शुरू हुई। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC 48,151 डॉलर (लगभग 36.4 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल  एक्सचेंजों पर भी इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी ने मुनाफा देखा है। लगभग 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ CoinMarketCap और Binance जैसे एक्सचेंजों पर BTC की कीमतें 47,484 डॉलर (लगभग 36 लाख रुपये) के करीब थी।

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर ने भी 3.37 फीसदी की बढ़त देखी है। इसकी कीमत बढ़कर 3,439 डॉलर (लगभग 2.60 लाख रुपये) हो गई है। 
Advertisement

क्रिप्टो निवेश फर्म मुड्रेक्स के CEO और को-फाउंडर एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 को बताया कि 42 फीसदी के साथ मार्केट में BTC का वर्चस्‍व है। इसके खरीदार एक्टिव होकर ट्रेडिंग कर रहे हैं। बिटकॉइन में यह तेजी एक पॉजिटिव ट्रेंड को संकेत दे रही है। 

Tether, Binance Coin, USD Coin, Ripple, Cardano और Solana जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी ने भी फायदा देखा है। Terra, Avalanche, Polygon और Chainlink भी मुनाफा देख रहे हैं।   
Advertisement

मीम क्रिप्‍टोकरेंसी Shiba Inu में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है, जबकि दूसरी मीम कॉइन डॉजकॉइन DOGE को घाटा हुआ है। कई और क्रिप्‍टोकरेंसीज ने भी नुकसान देखा है। इनमें Polkadot, Binance USD, Cosmos, Uniswap, और Bitcoin Cash शामिल हैं। 
Advertisement

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया कि क्रिप्टोकरेंसी फंडों ने दिसंबर मध्य के बाद सबसे बड़ा फ्लो देखा है। पिछले सात दिनों में क्रिप्टो फंडों में 193 मिलियन डॉलर (लगभग 1,466 करोड़ रुपये) फ्लो हुए हैं। 

यह रकम हर तरह से फ्लो हुई है। उदाहरण के लिए रूस से जंग लड़ रहा यूक्रेन ‘नाइट विजन गॉगल्स' और ‘बुलेट प्रूफ वेस्ट' जैसे सैन्य उपकरण खरीदने के लिए उसे मिले क्रिप्‍टो डोनेशन से कारोबार कर रहा है। यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री एलेक्स बोर्न्याकोव ने इस महीने की शुरुआत में मीडिया को बताया था कि कुछ मिलिट्री सप्‍लायर्स के पास क्रिप्टो में अकाउंट्स हैं। यह बताता है कि रिटेल इन्‍वेस्‍टर्स भी क्रिप्‍टो स्‍पेस में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, रूस भी बिटकॉइन को उन देशों से पेमेंट के रूप में स्वीकार करने पर विचार कर रहा है, जिन्हें वह 'दोस्ताना' मानता है। 
Advertisement

इस बीच, क्रिप्टो मार्केट की कुल वैल्‍यू 2.15 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,63,03,961 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cryptocurency, Bitcoin, Ether, crypto price in india
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.