Bitcoin है युवा निवेशकों के लिए नया गोल्‍ड, जानें किसने कहा

एक इंटरव्‍यू में जेरेमी ने कहा कि सोने की तुलना में बिटकॉइन बेहतर मुद्रास्फीति बचाव के रूप में काम कर रहा है। इसने युवा निवेशकों के दिमाग में जगह बना ली है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जनवरी 2022 17:08 IST
ख़ास बातें
  • व्हार्टन स्कूल में प्रोफेसर ‘जेरेमी सीगल’ ने यह बड़ी बात कही है
  • CNBC को दिए इंटरव्‍यू में प्रोफेसर जेरेमी ने बिटकॉइन पर बात की
  • कहा कि इसने युवा निवेशकों के दिमाग में जगह बना ली है

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले साल अपना ऑल-टाइम हाई बनाया और लगभग 44,55,079 रुपये के आंकड़े पर पहुंची।

पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल में फाइनैंस के प्रोफेसर ‘जेरेमी सीगल' ने बिटकॉइन Bitcoin को लेकर बड़ी बात कही है। एक इंटरव्‍यू में जेरेमी ने कहा कि सोने की तुलना में बिटकॉइन मुद्रास्फीति से बचाव के रूप में बेहतर काम कर रहा है। इसने युवा निवेशकों के दिमाग में जगह बना ली है। बीते शुक्रवार को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि कई युवा निवेशकों के दिमाग में बिटकॉइन ने सोने (gold) की जगह ले ली है। ये डिजिटल कॉइंस मिलेनियल्‍स के लिए नया गोल्‍ड हैं। 

CNBC को दिए इंटरव्‍यू में प्रोफेसर जेरेमी ने कहा कि साल 2021 में गोल्‍ड का प्रदर्शन ‘निराशाजनक' रहा है। साल 2015 के बाद से गोल्‍ड का यह सबसे खराब साल है। 2021 के दौरान सोने ने अपनी वैल्‍यू का 5.81% खो दिया, जबकि बिटकॉइन में लगभग 60% की बढ़ोतरी हुई। इसकी तुलना में ‘S&P 500' में करीब 30 फीसदी की तेजी आई।

एंथनी स्कारामुची जैसे बिटकॉइन प्रचारकों ने इसे मुद्रास्फीति बचाव के रूप में बताया है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इस चीज को साबित करने के लिए बिटकॉइन को और समय देना चाहिए। फाइनेंशियल सर्विस कंपनी विल्शेयर फीनिक्स (Wilshire Phoenix) के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर, ‘विलियम काई' जैसे लोगों का कहना है कि उच्च मुद्रास्फीति के माहौल में गोल्‍ड और बिटकॉइन कॉम्पिटिटर्स नहीं हैं। निवेशक दोनों में पैसा लगा सकते हैं।  

गौरतलब है कि Bitcoin के लिए 2021 काफी अच्छा साल साबित हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने इस साल अपना ऑल-टाइम हाई बनाया और $60,000 (लगभग 44,55,079 रुपये) के आंकड़े पर पहुंची। हालांकि उसके बाद से कॉइन में ज्यादातर गिरावट देखने को मिली। इस अस्थिरता को देखते हुए क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट्स अगले साल के रिजल्ट की भविष्यवाणी करने में कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं।
Advertisement

2022 की शुरुआत क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए अच्छी साबित नहीं हो रही है। पिछले कुछ दिनों से Bitcoin, Ether, Dogecoin, Shiba Inu समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) में 0.61% की गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत लगभग $49,922 (लगभग 37 लाख रुपये) थी। क्रिसमस के आसपास, बिटकॉइन की कीमत कई एक्सचेंज्स पर $52,000 (लगभग 38.7 लाख रुपये) के आसपास थी, लेकिन इसके तुरंत बाद, कीमत फिर से गिर गई। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.