Bitcoin का प्राइस 20500 डॉलर से बढ़ने को तैयार, क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग

इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में मामूली गिरावट थी और इसका प्राइस 20,483 डॉलर पर था। पिछले सप्ताह बुधवार की तुलना में इसकी वैल्यू लगभग 1.9 प्रतिशत अधिक है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 19:28 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स में गिरावट आई है
  • पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था
  • इसके बाद से बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई है

क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.96 प्रतिशत घटा है

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट को लेकर फैसले से पहले क्रिप्टो मार्केट में कुछ बिकवाली हुई। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.08 प्रतिशत गिरकर इंटरनेशनल  एक्सचेंजों पर 20,500 डॉलर के निकट रहा। CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यह मंगलवार के समान 21,651 डॉलर पर था। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में मामूली गिरावट थी और इसका प्राइस 20,483 डॉलर पर था। पिछले सप्ताह बुधवार की तुलना में इसकी वैल्यू लगभग 1.9 प्रतिशत अधिक है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में पिछले सप्ताह तेजी रही थी। इसका प्राइस पिछले एक दिन में बिटकॉइन की तरह लगभग 0.08 प्रतिशत घटा है। भारतीय एक्सचेंजों पर इसके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह लगभग 1,655 डॉलर पर था। Ethereum ब्लॉकचेन के एनर्जी एफिशिएंट 'Merge' अपग्रेड के लॉन्च से ट्रांजैक्शंस में तेजी आई है और एनर्जी की खपत में कमी हुई है।  इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले एक दिन में ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स में गिरावट आई है। Cardano, Solana, Polygon, Avalanche, BNB, TRON और Chainlink के प्राइस में मामूली कमी हुई। हालांकि, Monero में कुछ तेजी आई है। मीम कॉइन्स में Dogecoin का प्राइस 5.2 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 0.14 डॉलर और Shiba Inu का 4.89 प्रतिशत घटकर 0.000012 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.96 प्रतिशत घटा है। 

पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है। इससे भी मार्केट पर प्रेशर बढ़ा है। चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के साथ ही बिटकॉइन की माइनिंग पर भी पाबंदी लगा दी थी। अमेरिका सहित कुछ देशों में बिटकॉइन माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत का विरोध हो रहा है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.