Bitcoin 29 हजार डॉलर तक लुढ़का, दुनियाभर का Crypto मार्केट लाल रंग में!

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ओवरऑल क्रिप्टो मार्केट खासतौर पर altcoins के लिए एक निराशाजनक तस्वीर पेश करता है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 19 मई 2022 16:18 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की कीमत 29,108 डॉलर पर पहुुंंच गई है
  • पिछले 24 घंटे में ईथर की वैल्‍यू 4 फीसदी गिर गई है
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 3.99 फीसदी की गिरावट

मीम कॉइंस के तौर पर चर्चित शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी बुधवार के मुकाबले कीमतों में गिरावट देखी है।

कठिन मैक्रोइकॉनमिक परिस्थितियों और रिस्‍क असेट्स में निवेशकों की घटती दिलचस्पी के बावजूद पिछले कुछ हफ्तों में बिटकॉइन (Bitcoin) लगभग 30,000 डॉलर (23.5 लाख रुपये) के निशान पर जमे रहने में कामयाब रही है। लेकिन करेंसी के घटते मार्केट कैपिटलाइजेशन के बाद दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत ग्‍लोबल एक्सचेंजों में 30,000 डॉलर के निशान से नीचे गिर गई है। वहीं, इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर BTC की वैल्‍यू 30,665 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) है, जो बीते 24 घंटों में 2.46 फीसदी नीचे आ गई है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 29,108 डॉलर (लगभग 22.5 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 2.50 फीसदी गिर गई है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, BTC का मूल्य उसी पॉइंट पर है, जो पिछले सप्ताह था।  

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी लाल मार्क पर है। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 2,074 डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये) है। वहीं, ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी कीमत 1957 डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये) है। वहां यह क्रिप्‍टोकरेंसी बीते 24 घंटे में 4 फीसदी गिर गई है। CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि एक सप्ताह पहले की कीमतों के मुकाबले इस क्रिप्टोकरेंसी की वैल्‍यू 5.7 फीसदी ज्‍यादा है। 

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ओवरऑल क्रिप्टो मार्केट खासतौर पर altcoins के लिए एक निराशाजनक तस्वीर पेश करता है। ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 3.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और  Cardano, Polkadot, Avalanche, Polygon, Solana, Litecoin, Uniswap व Chainlink को नुकसान झेलना पड़ा है।  
Advertisement

मीम कॉइंस के तौर पर चर्चित शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी बुधवार के मुकाबले कीमतों में गिरावट देखी है। पिछले 24 घंटों में 3.7 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन वर्तमान में 0.08 डॉलर पर है। वहीं, शीबा इनु का मूल्य 0.000012 डॉलर (लगभग 0.000957 रुपये) है। यह बुधवार की तुलना में 4.87 फीसदी कम है।
Advertisement

क्रिप्टो निवेश फर्म, मुड्रेक्स के सीईओ एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 से बातचीत में कहा है कि मंदी के बढ़ते डर और शेयरों में गिरावट को देखते हुए निवेशक मार्केट में लौटने से हिचकिचा रहे हैं। बहरहाल, यह देखना होगा कि क्रिप्‍टो मार्केट आखिर कब संभलता है। क्‍या यह और नीचे जाएगा। ऐसा हुआ निवेशकों में अनिश्‍च‍ितता बढ़ेगी और वो क्रिप्‍टो मार्केट से दूर होते जाएंगे। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.