Bitcoin, Ether की कीमतों में 16 फीसदी की भारी गिरावट, जानें बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

मार्केट की दो बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी के ढहने से ज्‍यादातर altcoins को भी काफी गिरावट का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 जून 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • BTC 23,331 डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है
  • ईथर की कीमत वर्तमान में 1,238 डॉलर (लगभग 96,665 रुपये) पर है
  • क्रिप्टो मार्केट कैप 963 बिलियन डॉलर (लगभग 75,15,077 करोड़ रुपये) है

मीम कॉइंस के तौर पर पहचानी जाने वालीं शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी कीमतों में नुकसान देखा है।

क्रिप्टोकरेंसी इंडस्‍ट्री के लिए दिन कठिन से कठिन होते जा रहे हैं। मंगलवार को दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में 16.51 फीसदी की ग‍िरावट दर्ज की गई। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, BTC 23,331 डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। बिटकॉइन में इस गिरावट की वजह अमेरिका में बढ़ी हुई मुद्रास्फीति दर के साथ-साथ सेल्सियस नेटवर्क नाम के क्रिप्टो लैंडिंग प्लेटफॉर्म के क्रैश को माना जा रहा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी बिटकॉइन 16.42 फीसदी से अधिक गिरकर 21,924 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही थी। 

पिछले साल नवंबर में लगभग 68,000 डॉलर (लगभग 53 लाख रुपये) के अपने आखिरी हाई मार्क को छूने के बाद बीते 6 महीनों में यह बिटकॉइन का अबतक का सबसे निचला स्तर है। वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर चलती दिखाई दे रही है। इसने 15.40 फीसदी से ज्‍यादा का नुकसान दर्ज किया है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी की कीमत वर्तमान में 1,238 डॉलर (लगभग 96,665 रुपये) पर है।
Advertisement

मार्केट की दो बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी के ढहने से ज्‍यादातर altcoins को भी काफी गिरावट का सामना करना पड़ा। इनमें Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot, Tron और Avalanche शामिल हैं। मीम कॉइंस के तौर पर पहचानी जाने वालीं शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी कीमतों में नुकसान देखा है। 

पिछले 24 घंटों में 13.74 फीसदी की गिरावट दर्ज करने के बाद इस समय ग्‍लाेबल क्रिप्टो मार्केट कैप 963 बिलियन डॉलर (लगभग 75,15,077 करोड़ रुपये) है।
Advertisement

इस बीच कुछ क्रिप्‍टोकरेंसीज ने प्राइस चार्ज में तेजी देखी है। इनमें Tether, Chainlink, Decentraland, Bitcoin SV और Elrond शामिल हैं। इस बीच, इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्ट मार्केट में सुधार को लेकर आशान्वित हैं, जो उन्हें आने वाले समय में दिखाई दे रहा है।
Advertisement

बात करें सेल्सियस नेटवर्क की, तो इसके लैंडिंग प्लेटफॉर्म पर सभी विदड्रॉल को सस्‍पेंड करने के फैसले ने क्रिप्टो मार्केट को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। वहीं, सेल्सियस नेटवर्क ने इसके पीछे एक्‍स्‍ट्रीम मार्केट कंडीशन का हवाला दिया है। 

इस बीच, दुनिया भर में बिटकॉइन एटीएम के इंस्‍टॉलेशन में तेजी आई है। कॉइन एटीएम रडार ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। बताया है कि सिर्फ जून के पहले दस दिनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कथित तौर पर 882 से अधिक बिटकॉइन एटीएम इंस्‍टॉल किए गए हैं। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  4. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  5. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  6. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  7. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  8. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  9. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  10. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.