Bitcoin फ‍िर 22 हजार डॉलर से नीचे, जानें कैसा है बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 21,785 डॉलर (लगभग 17.43 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 13:27 IST
ख़ास बातें
  • ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस में गिरावट देखी गई है
  • सिर्फ बीएनबी, पॉलीगॉन और यूनिस्वैप ने मुनाफा दर्ज किया
  • Shiba Inu और Dogecoin को भी नुकसान

कॉसमॉस, सोलाना, TRON, स्टेलर, एवलांच, कार्डानो और चैनलिंक जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी लाल रंग में दिखाई दे रही हैं।

पिछले हफ्ते मजबूत प्रदर्शन के बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट एक बार फिर बिकवाली के दबाव में आ गया है। वीकेंड में BTC ने बिकवाली के दबाव के संकेत दिखाए हैं। बिटकॉइन (Bitcoin) के मूल्य में पिछले 24 घंटों में 2.56 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसकी कीमत 21,800 डॉलर (लगभग 17.44 लाख रुपये) के करीब है, जबकि इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 23,316 डॉलर (लगभग 18.65 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 0.6 फीसदी कम हुआ है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 21,785 डॉलर (लगभग 17.43 लाख रुपये) है, जबकि CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य वर्तमान में वीक-टु-डे 4.8 फीसदी बढ़ गया है।

इस बीच, ईथर (Ether) ने रविवार तक अपना मुनाफा जारी रखा, हालांकि सोमवार को इसकी बेहतर शुरुआत नहीं हुई। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,622 डॉलर (लगभग 1.30 लाख रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी कीमत 1,515 डॉलर (लगभग 1.21 लाख रुपये) है और बीते 24 घंटों में यह क्रिप्टोकरेंसी 2.64 फीसदी से ज्‍यादा फ‍िसल गई है। 

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर भी ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस में भी गिरावट के हालात दिखाता है। वहीं, ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में सोमवार की शुरुआत में 2.42 फीसदी की गिरावट देखी गई है। 

कॉसमॉस, सोलाना, TRON, स्टेलर, एवलांच, कार्डानो और चैनलिंक जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी लाल रंग में दिखाई दे रही हैं। बीएनबी, पॉलीगॉन और यूनिस्वैप कुछेक क्रिप्‍टोकरेंसीज हैं, जिन्‍होंने बीते 24 घंटों में मुनाफा दर्ज किया है। 
Advertisement

मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर Shiba Inu और Dogecoin ने भी नुकसान दर्ज किया है। पिछले 24 घंटों में लगभग 3.20 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.06 डॉलर (लगभग 5.54) है, जबकि शीबा इनु का कीमत 0.000012 डॉलर (लगभग 0.000968 रुपये) है। यह पिछले दिन की तुलना में 1.63 फीसदी कम है।
Advertisement

क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट फर्म मुड्रेक्स के को-फाउंडर एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 से बात करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह 23,000 डॉलर (लगभग 18.4 लाख रुपये) के स्तर को छूने के बाद रविवार को बिटकॉइन 22,000 डॉलर (लगभग 17.6 लाख रुपये) के स्तर पर गिर गया। टेस्ला द्वारा अपनी BTC होल्डिंग्स का 75 प्रतिशत हिस्‍सा बेचने की घोषणा के बावजूद बीटीसी ने पिछले सप्ताह में लगभग 6 फीसदी की वृद्धि के साथ बिकवाली के दबाव को बनाए रखा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  2. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  3. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  4. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  5. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  7. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  8. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  10. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.