Binance ने Ethereum के लिए शुरू की बिना फीस के ट्रेडिंग

एक्सचेंज के यूजर्स को फीस की छूट एक महीने तक मिलेगी। इससे पहले एक्सचेंज ने Bitcoin के लिए भी पिछले महीने ट्रेडिंग फीस में छूट दी थी

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • Binance के यूजर्स को फीस की छूट एक महीने तक मिलेगी
  • अमेरिका में Coinbase के यूजर्स की संख्या Binance से अधिक है
  • क्रिप्टो एक्सचेंज अपने यूजर्स को बरकरार रखने के लिए नए तरीके खोज रहे हैं

इसके यूजर्स एक्सचेंज के नेटिव टोकन BUSD से ETH के लिए मुफ्त ट्रेडिंग कर सकेंगे

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance ने ETH के लिए बिना फीस के ट्रेडिंग शुरू की है। इसके यूजर्स इस सप्ताह से एक्सचेंज के नेटिव टोकन BUSD से  ETH के लिए मुफ्त ट्रेडिंग कर सकेंगे। Binance के यूजर्स को फीस की छूट एक महीने तक मिलेगी। इससे पहले एक्सचेंज ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के लिए भी पिछले महीने ट्रेडिंग फीस में छूट दी थी।

Binance ने जून में अपनी अमेरिकी सब्सिडियरी के साथ शून्य फीस पर ट्रेडिंग की शुरुआत की थी। इसने यूजर्स की संख्या बढ़ाने और प्रतिद्वंद्वी एक्सचेंज Coinbase के मार्केट शेयर को कम करने के लिए फीस समाप्त की थी। अमेरिका में Coinbase के यूजर्स की संख्या Binance से अधिक है। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में गिरावट और इस सेगमेंट में दिलचस्पी घटने के कारण एक्सचेंज अपने यूजर्स को बरकरार रखने के लिए नए तरीके खोज रहे हैं। यह देखना होगा कि Binance के इस फैसले से क्रिप्टो एक्सचेंजों के बीच फीस हटाने की होड़ लगती है या नहीं। ट्रेडिंग पर फीस नहीं लेने की शुरुआत स्टॉक ट्रेडिंग ऐप Robinhood ने की थी। इसके बाद बहुत सी ब्रोकरेज फर्मों को फीस में छूट देनी पड़ी थी। 

हाल ही में Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Changpeng Zhao ने न्यूज एजेंसी Bloomberg की चाइनीज सब्सिडियरी के खिलाफ एक मानहानि का मामला दायर किया है। Changpeng ने पॉन्जी स्कीम पर एक आर्टिकल को लेकर ब्लूमबर्ग की सब्सिडियरी Modern Media Company को कोर्ट में खींचा है।

Binance की लीगल टीम का दावा है कि इस आर्टिकल की वजह से Changpeng को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। ऐसी रिपोर्ट है कि Changpeng ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रकाशित करने के लिए Modern Media Company से औपचारिक तौर पर माफी मांगने को कहा है। हालांकि, मानहानि का मामला दायर होने के बाद इस आर्टिकल का शीर्षक बदल दिया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर मैंडरिन में लिखे इस आर्टिकल के वास्तविक शीर्षक के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। इसके अलावा लॉयर्स ने अमेरिका में ब्लूमबर्ग के खिलाफ एक अलग मामला दायर कर मानहानि करने वाले आरोपों को संपादकीय स्तर पर स्वीकृति देने का आरोप लगाया है। ब्लूमबर्ग की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। Binance इससे पहले भी कुछ फर्मों के खिलाफ मानहानि के मामले दायर कर चुका है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Fee, Exchange, Binance, Market, Bitcoin, Users, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.