Binance ने जापान में मारी एंट्री, Bitcoin, Shiba Inu, Dogecoin सहित ये 34 क्रिप्टोकरेंसी हुईं लिस्ट

शुरुआत में, Binance लोगों को लिस्टेड क्रिप्टोकरेंसी या JPY के रूप में मनी डिपोजिट करने की अनुमति दे रहा है। दूसरी ओर, JPY में पैसा निकालने की पेशकश 20 अगस्त के बाद की जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 20:45 IST
ख़ास बातें
  • जापान में पहले सकुरा एक्सचेंज बिटकॉइन (SEBC) था,
  • इसे Binance ने नवंबर 2022 में हासिल किया था
  • लिस्ट में Bitcoin, Ether, Cardano, Dogecoin और Shiba Inu भी शामिल हैं
Binance ने जापान में फिर से एंट्री मारी है और एक्सचेंज ने फिलहाल जापानी ट्रेडर्स के लिए निवेश के लिए 34 क्रिप्टोकरेंसी लिस्ट की हैं। अमेरिका स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज ने अपना ध्यान अब जापान पर लगाया है और यहां प्लेटफॉर्म ने Web3 पर फोकस करने का फैसला किया है। जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा देश में क्रिप्टो के जरिए अधिक रेवेन्यू कमाना चाह रहे हैं, इसलिए उन्होंने क्रिप्टो और वेब3 से जुड़े बिजनेस को जापान में पैर जमाने के लिए खुला निमंत्रण दिया है।

जापान में पहले सकुरा एक्सचेंज बिटकॉइन (SEBC) था, जिसे Binance ने नवंबर 2022 में हासिल किया था। अब, आखिरकार Binance ने इसका नाम बाइनेंस जापान कर दिया है। प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी है कि इसमें 34 क्रिप्टो को लिस्ट कर दिया गया है, जिसमें कुछ बड़े नाम - Bitcoin, Ether, Cardano, Dogecoin और Shiba Inu है।

इसके साथ ही बाइनेंस के मूल BNB टोकन ने भी पहली बार जापानी बाजार में धूम मचा दी है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, बुधवार दोपहर तक टोकन $245 (लगभग 20,200 रुपये) पर कारोबार कर रहा था। इसका कुल मार्केट कैप वर्तमान में $37.7 बिलियन (लगभग 3,11,500 करोड़ रुपये) है।

शुरुआत में, Binance लोगों को लिस्टेड क्रिप्टोकरेंसी या JPY के रूप में मनी डिपोजिट करने की अनुमति दे रहा है। दूसरी ओर, JPY में पैसा निकालने की पेशकश 20 अगस्त के बाद की जाएगी।
Advertisement

बाइसेंस और उसके प्रतिद्वंद्वी Coinbase को अमेरिका में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा उनके व्यावसायिक ऑपरेशन पर जांच का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कंपनियां अन्य बाजारों पर भी नजर रख रही हैं, जहां उनके क्रिप्टो कारोबार को बढ़ावा देने के लिए बदलाव बेहतर हो सकते हैं।
Advertisement

जापान इस समय Web3 प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए खुद को अगले बड़े हॉटस्पॉट के रूप में पेश कर रहा है। देश वेब3 प्रोजेक्ट के जरिए अपने नागरिकों के लिए रोजगार पैदा करने के साथ-साथ अपनी अर्थव्यवस्था की मदद करना चाहता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrency, Binance, Binance Japan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.