क्रिप्टो और NFT को 'बेवकूफ बनाने की थ्योरी' मानते हैं Bill Gates

गेट्स ने बताया कि इस एसेट क्लास में वह कोई खरीद या बिक्री नहीं करते। इससे पहले भी गेट्स क्रिप्टो की निंदा कर चुके हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जून 2022 16:37 IST
ख़ास बातें
  • गेट्स ने बताया कि इस एसेट क्लास में वह कोई खरीद या बिक्री नहीं करते
  • इससे पहले भी गेट्स क्रिप्टो की निंदा कर चुके हैं
  • पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट हो रही है

गेट्स की इस टिप्पणी से डिजिटल एसेट्स को लेकर आशंकाएं बढ़ सकती हैं

क्रिप्टो और NFT को 'बेवकूफ बनाने की थ्योरी' मानते हैं Bill Gates

टॉप सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर और बिलिनेयर  Bill Gates ने नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) जैसे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स को जालसाजी करार दिया है। उनका कहना है कि ये 'बेवकूफ बनाने की थ्योरी' पर बेस्ड हैं। गेट्स की इस टिप्पणी से डिजिटल एसेट्स को लेकर आशंकाएं बढ़ सकती हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में क्लाइमेट से जुड़ी एक कॉन्फ्रेंस में डिजिटल एसेट्स का मजाक बनाते हुए गेट्स ने कहा, "निश्चित तौर पर बंदरों की महंगी डिजिटल इमेजेज से दुनिया में काफी सुधार होगा।" गेट्स ने बताया कि इस एसेट क्लास में वह कोई खरीद या बिक्री नहीं करते। इससे पहले भी गेट्स क्रिप्टो की निंदा कर चुके हैं। बिटकॉइन में अधिक रिस्क और क्रिप्टो माइनिंग से एनवायरमेंट को होने वाले नुकसान को लकेर पिछले वर्ष उनकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क के साथ बहस भी हुई थी। गेट्स ने कुछ वर्ष पहले क्लाइमेट पर फोकस करने वाले फंड Breakthrough Energy Ventures की शुरुआत की थी। गेट्स ने कहा कि कार्बन इमिशन को कम करने के लिए केमिकल्स और स्टील जैसी इंडस्ट्रीज में सिलिकॉन वैली के इंजीनियर्स को हायर करने में मुश्किल होती है।  

अमेरिका में इन्फ्लेशन बढ़ने और कुछ बड़ी क्रिप्टो फर्मों की वित्तीय मुश्किलों के कारण इस सप्ताह की शुरुआत से बिटकॉइन में बड़ी गिरावट रही है। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का असर Bored Ape Yacht Club (BAYC) जैसे लोकप्रिय NFT कलेक्शंस पर भी पड़ा है। गेट्स ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग को क्रिप्टोकरेंसीज की तुलना में कई गुना एफिशिएंट बताया।
Advertisement

हाल ही में क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Celsius Network ने मार्केट में खराब स्थिति के कारण एकाउंट्स के बीच ट्रांसफर और विड्रॉल पर रोक लगाई थी। यह इस सेगमेंट पर बढ़ते दबाव का संकेत है। यह क्रिप्टो लेंडिंग से जुड़ी बड़ी फर्मों में शामिल है। यह अपनी क्रिप्टोकरेंसीज को जमा करने वाले कस्टमर्स को इंटरेस्ट का ऑफर देती है और रिटर्न कमाने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज की लेंडिंग करती है। कई देशों में सेंट्रल बैंकों की ओर से इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाने और स्टेबलकॉइन TerraUSD के पिछले महीने डॉलर के साथ जुड़ाव तोड़ने के बाद बहुत अधिक गिरने से क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट आई थी। इससे इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Risk, Bitcoin, NFT, Market, Tesla, Environment, Microsoft, Terra

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.