BabyDoge के होल्डर्स में भारी बढ़ोत्तरी, Shiba Inu को छोड़ा पीछे

BabyDogeCoin के होल्डर्स की संख्या 1,615,725 पहुंच गई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 19:12 IST
ख़ास बातें
  • BabyDogeCoin के होल्डर्स की संख्या 1,615,725 पहुंच गई है
  • BabyDogeCoin में आज 3.23% की गिरावट आई है
  • पिछले 24 घंटों में 7,123,163,570,280 बेबीडॉज को बर्न किया गया है

बेबीडॉज की कीमत ₹ 0.00000009 पर चल रही है।

Shiba Inu को BabyDoge से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में BabyDoge के होल्डर्स की संख्या में इजाफा हुआ है और इसके निवेशक शिबा इनु से ज्यादा हो गए हैं। BabyDoge टोकन के होल्डर्स की संख्या पिछले 24 घंटों में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं, टोकन बाइनेंस स्मार्ट चेन व्हेल्स द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला टोकन बन गया है। ट्विटर पर एक पोस्ट में इसके आंकड़े जारी किए गए हैं जिसमें पता चलता है कि SHIB को पीछे छोड़ BabyDogeCoin आर्मी की संख्या काफी आगे निकल गई है। 

पॉपुलर मीम क्रिप्टोकरेंसी में शुमार हो चुके BabyDogeCoin के होल्डर्स की संख्या में इजाफा हुआ है और यह संख्या SHIB होल्डर्स से बड़ी हो गई है। इस संबंध में ट्विटर यूजर @babydogeburn_ ने कुछ आंकड़े शेयर किए हैं। जिसके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में BabyDoge में काफी संख्या में नए निवेशक जुड़े हैं। इसके बाद बेबी डॉज के होल्डर्स की संख्या अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। BabyDoge आर्मी में 385 यूजर्स और जुड़े हैं जिससे यह शिबा इनु आर्मी से बड़ी हो गई है। 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BabyDogeCoin के होल्डर्स की संख्या 1,615,725 पहुंच गई है। यह संख्या मार्केट कैपिटल के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी शिबा इनु के होल्डर्स की संख्या से ज्यादा है। शिबा इनु के होल्डर्स की संख्या 1,222,610 बताई गई है। बेबी डॉज कॉइन के होल्डर्स का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है। अगर पिछले तीन हफ्तों की बात की जाए तो, BabyDogeCoin के होल्डर्स में 8,000 का इजाफा हुआ है, और शिबा इनु के होल्डर्स में 10,600 का इजाफा हुआ है। 

होल्डर्स में बढो़त्तरी के साथ ही BabyDogeCoin की बर्निंग भी जारी है। BabyDogeCoin कम्युनिटी द्वारा लगातार टोकनों को डेड एंड वॉलेट्स में भेजा जा रहा है। इसी संबंध में एक ट्वीट में बर्न किए गए टोकनों की संख्या भी बताई गई है। पिछले 24 घंटों में 7,123,163,570,280 बेबीडॉज को बर्न किया गया है। इनकी कीमत 8,256 डॉलर बताई गई है। बेबीडॉज की वर्तमान कीमत की बात करें तो यह मीम टोकन आज नुकसान में है। टोकन की कीमत में आज 3.23% की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय पर बेबीडॉज की कीमत ₹ 0.00000009 पर ट्रेड कर रही थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, BabyDogeCoin

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.